BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फिरौती के लिए नाबालिगों ने की 10 साल के बच्चे की हत्या, पहले भी किया था हत्या का प्रयास

by bnnbharat.com
January 10, 2021
in समाचार
युवक का शव बरामद
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: श्रीराम कॉलोनी की एक मस्जिद में दो नाबालिगों ने अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया. बॉडी को मस्जिद की छत पर ठिकाने लगा दिया. दोनों का इरादा हत्या के बाद उसके परिवार से फिरौती वसूलने का था. सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पोल खुल गई. खजूरी खास थाना पुलिस ने मस्जिद में ही पढ़ने वाले दो नाबालिगों को पकड़ लिया है. इनकी उम्र 12 और 17 साल है. दोनों ने गुरुवार देर शाम फरहान (10) का गला घोंटकर हत्या की थी. हत्या का पता नहीं चले, इसलिए बॉडी को मस्जिद की दूसरी मंजिल में ईंट और बदरपुर से ढक दिया था.

फरहान परिवार के साथ श्रीराम कॉलोनी में रहता था. परिवार में पिता शमीम, मां फरजाना, बड़ा भाई अरसलान और तीन बहनें हैं. शमीम की घर में ही जूते की फैक्ट्री है. फरहान 5वीं में पढ़ता था. वह घर के पास मदीना मस्जिद में कुरआन के हाफ्जे की पढ़ाई कर रहा था. फरहान गुरुवार शाम 6:50 बजे मस्जिद गया था, लेकिन देर रात तक वहां से नहीं लौटा. काफी तलाश करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई.

सीसीटीवी फुटेज से सामने आई सच्चाई

एसीपी खजूरी खास हरीश कुकरेती ने एसएचओ खजूरी पवन कुमार, एसएचओ करावल नगर रामावतार त्यागी और एसएचओ सोनिया विहार सत्यवान की अगुवाई समेत छह टीमें बनाईं. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. फरहान फुटेज में मस्जिद में घुसते दिख रहे थे, लेकिन बाहर निकलते नहीं दिखे, इसलिए पुलिस ने मस्जिद को खंगाला तो दूसरी मंजिल पर मलबे में फरहान की बॉडी मिल गई. पुलिस जांच में पता चला कि फरहान को आखिरी बार दो नाबालिगों के साथ देखा गया था. इनसे पूछताछ की तो वह बताने लगे कि फरहान उनके साथ मोमोज खाने गया था, वहां से अकेला निकल गया था. फुटेज में दोनों ही मस्जिद के बाहर आते दिख रहे थे, जबकि उनके साथ फरहान नहीं दिखा था. इसलिए दोनों से गहन पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की बात कबूल ली.

मोमोज खिलाकर कर दी हत्या

गुरुवार शाम 17 साल के नाबालिग ने 12 साल के लड़के से मोमोज मंगवाए. तीनों ने मस्जिद की पहली मंजिल पर मोमोज खाए. इसके बाद दोनों फरहान को मस्जिद की छत पर ले गए. एक ने फरहान को नीचे गिराकर गला घोंटना शुरू कर दिया, जबकि दूसरे ने पैर पकड़ लिए. हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों ने बॉडी मस्जिद की दूसरी मंजिल के कोने पर पड़े मलबे में छुपा दी. ऊपर रेत से भरे प्लास्टिक के कट्टे रख दिए, ताकि बॉडी नहीं दिखे.

10 दिन पहले दी थी नींद की गोली

पूछताछ में दोनों नाबालिगों ने बताया कि उन्होंने क्राइम सीरियल देखकर 45 दिन पहले साजिश रच ली थी. फरहान की हत्या के बाद किडनैपिंग की कॉल कर उनके पिता से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने का इरादा था. दोनों इस रकम से मौज-मस्ती करना चाहते थे. 10 दिन पहले भी फरहान को पानी में मिलाकर नींद की गोली खिलाई थी, लेकिन कोई असर नहीं हुआ था. इससे उनका प्लान उस समय फेल हो गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत लिखने जा रहा इतिहास, 16 जनवरी से होगा कोरोना पर वार

Next Post

पता नहीं दोस्त कौन है और दुश्मन कौन… नीतीश ने कहा- चुनाव परिणाम को भूलकर करें काम

Next Post
Nitish

पता नहीं दोस्त कौन है और दुश्मन कौन... नीतीश ने कहा- चुनाव परिणाम को भूलकर करें काम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d