BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मीसा ने किया बड़ा खुलासा, कौन है लालू का तीसरा बेटा तरूण यादव

by bnnbharat.com
June 12, 2020
in Uncategorized
मीसा ने किया बड़ा खुलासा, कौन है लालू का तीसरा बेटा तरूण यादव
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: बिहार में राजनीतिक भूचाल मचा हुआ है. गुरुवार को राजद सुप्रीमो लालू यादव के जन्मदिन पर जदयू ने लालू के तीसरे बेटे के नाम को लेकर कई खुलासे किए और पूछा कि लालू यादव अपने तीसरे बेटे तरूण यादव जिसके नाम पर जमीन रजिस्ट्री कराई गई है, उसके बारे में जनता को बताएं. जनता तो ये जानती है कि लालू के दो ही बेटे हैं, तेजप्रताप और तेजस्वी यादव.  ऐसे में तरूण यादव कौन हैं? उनके बारे में बताएं.

कौन है तरूण यादव-

जदयू के इस आरोप पर आज तेजस्वी यादव और उनकी बहन मीसा भारती ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि तेजस्वी का निक नेम तरूण है और ये सभी जानते हैं.

तेजस्वी ने कहा कि मैं जब क्रिकेट खेलता था तो सभी दोस्तों को पता है कि मेरा नाम तरूण है. जैसे तेजप्रताप भैया का निकनेम तेजू है वैसे ही मेरा नाम तरूण है. मैं ही तरूण यादव हूं. ये परिवार के एक-एक सदस्य, बाहर के लोगों को, मेरे दोस्तों को सबको मालूम है.

इस तरह की घटिया राजनीति ठीक नहीं-

इस मामले पर मीसा भारती ने जदयू पर आरोप लगाया और कहा कि इस तरह की घटिया राजनीति बिहार में हो रही है. लोग अब हमारे परिवार पर निजी हमले करने में लग गए हैं. घर में लोग प्यार से किसी को भी अलग नाम से बुलाते हैं और तेजस्वी का ये नाम है और सभी जानते हैं. ये सुनकर आश्चर्य होता है कि ये कैसी राजनीति हो रही है. मेरे पिताजी का जन्मदिन था, उसी दिन इस तरह की बातें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आर्थिक गतिविधियों को गति देने की जरूरत: कांग्रेस

Next Post

15 जून तक BJP जनपद में चलाएगी परिवार संपर्क अभियान

Next Post
15 जून तक BJP जनपद में चलाएगी परिवार संपर्क अभियान

15 जून तक BJP जनपद में चलाएगी परिवार संपर्क अभियान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d