BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लापता युवती का शव जंगल से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

by bnnbharat.com
May 23, 2020
in Uncategorized
लापता युवती का शव जंगल से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

लापता युवती का शव जंगल से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

हमीरपुर: हमीरपुर जिले के एक गांव में चार दिन पहले लापता हुई एक युवती का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने जंगल की झाड़ियों से बरामद किया है. मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. सदर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अनुराग सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीणों की सूचना पर 20 साल की युवती का शव यमुना नदी के किनारे जंगल की झाड़ियों से बरामद किया गया जिसकी शिनाख्त बड़ागांव निवासी हरदौल निषाद की बेटी ललिता के रूप में हुई.

सिंह ने बताया कि, “युवती 19 मई की दोपहर खेत से घर लौटते समय रहस्यमय तरीके से लापता हो गयी थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता ने थाने में दूसरे दिन दर्ज करवाई थी.” उन्होंने बताया, “शव मिलने की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह भी घटनास्थल का निरीक्षण करने श्वान दस्ते के साथ पहुंचे थे. यह दस्ता घटनास्थल से कुछ दूरी पर बने सुमेरपुर प्रखंड प्रमुख के निजी नलकूप (ट्यूबवेल) पर जाकर रुक गया जहां मौजूद प्रखंड प्रमुख के मौसेरे भाई शिवनारायण यादव और उसी गांव के अतुल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.”

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में अतुल ने स्वीकार किया कि युवती और उसका मिलना-जुलना था. मंगलवार (19 मई) की दोपहर युवती नलकूप पर पानी पीने आयी थी. इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने युवती के दुपट्टे से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी और शव झाड़ियों में छिपा दिया था.”

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शरदचन्द्र पटेल ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर सुमेरपुर के प्रखंड प्रमुख जयनारायण यादव, उसके छोटे भाई राजनारायण, मौसेरे भाई शिवनारायण, अतुल सिंह और अटल सिंह के खिलाफ हत्या और शव छिपाने का मुकदमा दर्जकर अतुल को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है. एसएचओ ने बताया कि युवती के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है जिसकी रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा. फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खूंटी, पाकुड़ व साहेबगंज को छोड़ कर 21 जिलों में पहुंचा कोरोना वायरस

Next Post

मास्क न पहनने पर 5 हजार का जुर्माना, 54837 लोगों पर मुकदमा

Next Post
मास्क न पहनने पर 5 हजार का जुर्माना, 54837 लोगों पर मुकदमा

मास्क न पहनने पर 5 हजार का जुर्माना, 54837 लोगों पर मुकदमा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d