साहेबगंज: प्रखंड के दलदली पंचायत में बेडो मिशन जाने वाली पहुंच पथ पांच साल बीत जाने के बाद भी पक्की नहीं हो सका.
जिससे वहां पर रहने वाले लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. खास करके बरसात के दिनों में पानी गिरने के बाद उस सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ हो जाता है.
मालूम हो कि बेडो मिशन गांव के लोग पहाड़िया समुदाय के है. सरकार के लाख ढिंढोरा पीटने के बाद भी यहां का पहुंच पथ पक्का नहीं हो सका.
वहां के मुखिया शिवलाल मालतो का कहना है कि आज तक किसी भी पदाधिकारी या जनप्रतिनिधियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया.
जिसके कारण आज भी यह सड़क उपेक्षा का शिकार है.

