जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,
प्रयागराज: जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में ‘‘मिशन शक्ति’’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगम सभागार में बैठक की गयी. बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, व स्वावलम्बन के उद्देश्य से 17 अक्टूबर से मिशन शक्ति का प्रारम्भ किया जा रहा है. मिशन शक्ति के क्रियान्वयन पर बल दिया जायेगा. जिलाधिकारी ने जनपद में पाक्सों व महिला अपराधों के निस्तारण में आपरेशन शक्ति का अनुश्रवण करने के निर्देश दिये. सभी ब्लाकों पर मानीटरिंग करने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की नियुक्ति करने का निर्देंश दिया.
उन्होंने चिकित्सा विभाग द्वारा महिलाओं से सम्बंधित चलाये जा रहे अभियान को शत-प्रतिशत एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कराने के निर्देश दिये. जिलाधिकारी ने कहा कि आयोजन को पूरे उत्सव के साथ कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान चलाकर सबकों स्वास्थ्य सम्बंधी जानकारी दी जायेगी. ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के साथ पूरे उत्सव के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाये. प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कैम्प लगाकर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. एक सप्ताह के अंदर गोद भरायी के कार्यक्रम का आयोजन किया जाये. जिलाधिकारी ने सभी विभागों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो भी महिलाओं से सम्बंधी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन तथा महिलाओं से सम्बंधित विभाग में जो भी कार्यक्रम चलाये जा रहे है, उसको एक सप्ताह में विशेष अभियान चलाकर पूर्ण कर लिया जाये.
इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में पात्र महिलाओं को जोड़ा जाये. बैठक में मुख्य विकास अधिकारी- आशीष कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी जी0एस0 वाजपेयी तथा कार्यक्रम के नोडल बनाये गये समाज कल्याण अधिकारी- प्रवीण कुमार सिंह सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद थे.

