रांची: मधुबनी पेंटिंग से हाल में ही अचानक से चर्चा में आई एक नटराज की मिथिला पेंटिंग के ढाई लाख में बिकने पर मशहूर होने वाले अविनाश कर्ण को बधाई देने वालों का तांता सा लग गया है. मधुबनी पेंटिंग के कालाकार अविनाश कर्ण से हुई विशेष बातचीत में उन्होंने कई बातों पर प्रकाश डाला.
उन्होनें हमारे संवाददाता से बातचीत में कहा कि युवाओं को इस क्षेत्र में आना चाहिए, और केवल आर्थिक लाभ के उद्देश्यमात्र से नहीं बल्कि इस क्षेत्र में कुछ नया करने के लिए मधुबनी पेंटिंग को विश्व में और प्रतिष्ठा दिलाने के लिए आगे आना चाहिए.
साथ ही उन्होंने सरकार के संस्थाओं के कुछ अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो भी अधिकारी कला एवं संस्कृति विभाग में कार्यरत हैं, उनको भी कला के क्षेत्र में सहयोगपूर्ण कार्य करना चाहिए. कालाकारों का उत्साह वर्धन करना चाहिए एवं सरकार को भी केवल योजना प्रदत करने के अलावे अन्य तरीके से प्रोत्साहित भी करना चाहिए.

