BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मिथिलेश ठाकुर ने दिया सड़क दुर्घटना में गढ़वा के मृत और घायलों के परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश

by bnnbharat.com
May 16, 2020
in Uncategorized
मिथिलेश ठाकुर ने दिया सड़क दुर्घटना में गढ़वा के मृत और घायलों के परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखण्ड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के औरैया जिला सहित अन्य स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में मजदूरों की आकस्मिक मौत पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा है कि नित्य दिन सड़क दुर्घटनाओं में मजदूरों की भारी संख्या में मौत हो रही है तथा घायलों की भी काफी तादाद है. नित्य दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर ठाकुर ने गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए झारखंड के प्रवासी मजदूरों से पुनः अपील की है कि सभी मजदूर भाई जहां हैं धैर्य पूर्वक उसी स्थान पर रहें.

झारखण्ड सरकार एक-एक मजदूर को वापस उनके पैतृक स्थान लायेगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और हमारी सरकार भारत के अन्य प्रांतों में फंसे हुए सभी मजदूरों को वापस लाने के लिए कृत संकल्पित है और सरकार द्वारा प्रतिदिन हजारों मजदूरों को सुरक्षित उनके घर वापस भेजा जा रहा है.

मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शनिवार की सुबह उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में हुई सड़क दुर्घटना में मृत तथा घायल व्यक्तियों एवं उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही 12 मई को तेलंगाना में प्रवासी मजदूरों की हुई मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है.

मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि 12 मई को तेलंगाना में हुई सड़क दुर्घटना में गढ़वा जिले के मृत मजदूरों के परिवारों तथा 16 मई को उत्तर प्रदेश के औरैया में हुई सड़क दुर्घटना में गढ़वा जिले के मृत मजदूर के परिवारों तथा दुर्घटना में घायल मजदूरों के परिवारों को तत्काल नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाये, साथ ही घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाये.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन में पदयात्री प्रवासियों को कराया गया भोजन

Next Post

रक्षा निर्माण में FDI की सीमा 49 से बढ़ाकर 74 प्रतिशत की जाएगी: वित्त मंत्री

Next Post
रक्षा निर्माण में FDI की सीमा 49 से बढ़ाकर 74 प्रतिशत की जाएगी: वित्त मंत्री

रक्षा निर्माण में FDI की सीमा 49 से बढ़ाकर 74 प्रतिशत की जाएगी: वित्त मंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d