BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मजदूरों को बंधक रखने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मिले मिथिलेश कुमार ठाकुर

by bnnbharat.com
May 6, 2020
in समाचार
मजदूरों को बंधक रखने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मिले मिथिलेश कुमार ठाकुर

मजदूरों को बंधक रखने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मिले मिथिलेश कुमार ठाकुर

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बेंगलुरु में फंसे गढ़वा विधानसभा के मजदूरों का ध्यान राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर दिलाया. उन्होंने बताया कि बेंगलुरु में बंधक बना कर गढ़वा के मजदूरों से लॉकडाउन में जबरन काम कराया जा रहा है. काम न करने की सूरत में उनके साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है. उन्हें बुरे तरीके से मारा-पीटा जा रहा है.

उन्होंने बताया कि बैंगलुरू हवाई अड्डा में बीआईएएल प्रोजक्ट में एलएनटी द्वारा कार्य किया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट में गढ़वा के मजदूर पूर्व से काम कर रहे थे, परंतु इस लाॅकडाउन और कोरोना महामारी के संक्रमण के बीच भी उनलोगों से जबरन काम कराया जा रहा है. जब मजदूरों ने काम न करने और घर लौटने की मांग की तो इन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है.

कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर और प्रोजेक्ट मैनेजर जबरदस्ती काम कराने पर उतारू हो गये हैं. प्रबंधन द्वारा स्थानीय पुलिस से इन मजदूरों की पिटाई भी करायी गयी तथा इन सभी मजदूरों का मोबाइल भी छीन लिया गया है. स्थानीय पुलिस और प्रबंधन के दबाव के कारण गढ़वा के मजदूर काम करने को विवश हैं.

मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि इस विपदा की घड़ी में जब सब लोग कोरोना से जंग लड़ रहे है. ऐसी परिस्थिति में बेंगलुरू में झारखंड के लोगों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार कहीं से भी उचित नहीं है. इसकी जितनी भी निंदा की जाये कम है. यह बहुत ही शर्मनाक घटना है.

इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आश्वास्त किया है कि वे वहां की सरकार से बात करेंगे तथा कंपनी एवं उसके प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने को कहेंगे. साथ ही सभी मजदूरों को सकुशल वहां से निकालकर उनके घर वापसी का रास्ता निकालेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

DAV पब्लिक स्कूल के 2 छात्रों ने NTSE 2019 में प्राप्त की सफलता

Next Post

CBSE देगा COE के माध्यम से ऑनलाइन टीचर ट्रेनिंग

Next Post
CBSE देगा COE के माध्यम से ऑनलाइन टीचर ट्रेनिंग

CBSE देगा COE के माध्यम से ऑनलाइन टीचर ट्रेनिंग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d