BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

1 मार्च से युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर मरम्मति कार्य शुरू कर जलापूर्ति सुनिश्चित किया जाए: मिथिलेश कुमार ठाकुर

by bnnbharat.com
February 27, 2020
in Uncategorized
1 मार्च से युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर मरम्मति कार्य शुरू कर जलापूर्ति सुनिश्चित किया जाए: मिथिलेश कुमार ठाकुर

1 मार्च से युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर मरम्मति कार्य शुरू कर जलापूर्ति सुनिश्चित किया जाए: मिथिलेश कुमार ठाकुर

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने आज विश्वा, कांके, रांची स्थित सभागार में आहूत राज्य स्तरीय विभागीय समीक्षात्मक बैठक में भाग लिया. बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की सचिव अराधन पटनायक, अभियंता प्रमुख श्वेताभ कुमार, मुख्य अभियंताओं सहित सभी अंचलों के अधीक्षण अभियंता एवं सभी कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे. बैठक में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी अभियंताओं को कहा कि वे निर्भीक होकर तथा बिना किसी के दबाव में राज्यहित में कार्य करेंगे.

मंत्री ने कहा कि गर्मी के दिनों में पानी की समस्या ज्यादा होती है तथा पूर्व से कार्य कर रहे अभियंताओं को क्षेत्र की पूरी जानकारी रहती है, इसलिए गर्मी के दिनों में अभियंताओं का ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं किया जायेगा. अतः अधिकारी ट्रांसफर-पोस्टिंग का भय दिमाग से निकाल दें.

मंत्री ठाकुर ने अभियंताओं को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि गर्मी के दिनों में राज्य के किसी भी भाग में पानी की किसी भी प्रकार की समस्या से संबंधित कोई भी शिकायत नहीं आनी चाहिए. यदि कोई शिकायत किसी भी माध्यम से मुझे मिलती है तो इसके लिए जेई, एई, ईई एवं एसई जिम्मेवार होंगे.

इसके अलावा मंत्री ने कहा कि चापाकल/लघु ग्रामीण जलापूर्ति/बड़ी जलापूर्ति योजना का वास्तविक प्राक्कलन 15 मार्च तक तैयार कर विभाग को प्रस्तुत करें, ताकि 30 मार्च तक राशि उपलब्ध कराया जा सके. 01 मार्च से युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर मरम्मति कार्य शुरू कर जलापूर्ति सुनिश्चित किया जाए. जनहित एवं राज्यहित में राशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी.

बैठक में मंत्री ठाकुर ने निर्देश दिया कि जो भी संवेदक एकरारनामा के 6 माह बीतने के बाद भी कार्य आरंभ नहीं किया है तथा वैसे संवेदक जो कार्य समाप्ति की तिथि से 6 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कार्य संपन्न नहीं कर पाए हैं, उन संवेदकों को स्पष्टीकरण पूछा जाए कि क्यूं नहीं उनका एकरारनामा रद्द कर दिया जाए?

इस संबंध में मंत्री ने तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मंत्री ने कहा कि अक्सर सुनने को मिलता है कि स्टोर में पर्याप्त मात्रा में सामग्री उपलब्ध रहने के बावजूद अधीक्षण अभियंता द्वारा रिपेयर के नाम पर स्पेयर पार्टस का क्रय कर अनावश्यक खर्च किया जाता है. इसके अलावा मंत्री ने विभाग के सभी अधिकारियों तथा अभियंताओं को आपसी समन्वय स्थापित कर रेलवे, वन एवं पर्यावरण विभाग, पथ निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग तथा डीवीसी से एनओसी प्राप्त कर रूके हुए कार्यों को अविलंब पूरा करने को कहा.

Also Read This: स्केटिंग खिलाड़ी को अभ्यास के लिए पुणे भेजने का निर्णय

मंत्री ने सभी पदाधिकारियों, अधिकारियों तथा अभियंताओं को कहा कि अच्छा कार्य करने वालों लोगों को सम्मानित किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्केटिंग खिलाड़ी को अभ्यास के लिए पुणे भेजने का निर्णय

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री ने किया स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, खाद्य एवं औषधि की समीक्षा

Next Post
स्वास्थ्य मंत्री ने किया स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, खाद्य एवं औषधि की समीक्षा

स्वास्थ्य मंत्री ने किया स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, खाद्य एवं औषधि की समीक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d