रांची: झारखंड सरकार के पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सोमवार को चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में लंबे समय से बीमार चल रहे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से मुलाकात की.
इस दौरान जगरनाथ महतो ने अपनी सेहत में निरंतर सुधार होने की जानकारी दी. पेयजल मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने ट्विटर पर लिखे अपने संदेश में कहा- आज MGM हॉस्पिटल, चेन्नई, में मंत्री जगन्नाथ महतो से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना.
महतो के स्वास्थ्य में तीव्र गति से सुधार हो रहा है और वो जल्द स्वस्थ होकर हमारे बीच होंगे. शुभकामनाएं टाइगर ….!!
आज MGM हॉस्पिटल, चेन्नई, में मंत्री जगन्नाथ महतो से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना.
महतो के स्वास्थ्य में तीव्र गति से सुधार हो रहा है और वो जल्द स्वस्थ होकर हमारे बीच होंगे.

