रांची: गढ़वा विधानसभा सीट से निर्वाचित झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक मिथलेश कुमार ठाकुर ने आज चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष से त्यागपत्र दे दिया. पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त को भेजे गये त्यागपत्र में मिथलेश कुमार ठाकुर ने चाईबासा नगर परिषद का हिस्सा बने रहने पर आभार व्यक्त किया.

