रांची: गढ़वा विधानसभा से तीन लगातार प्रयास के बाद 2019 के विधानसभा चुनाव में मिथिलेश ठाकुर को सफलता मिली और इस बार चुनाव जीतने के साथ ही वे मंत्री भी बन गये.
मिथिलेश ठाकुर शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन के काफी करीबी माने जाते हैं. मिथिलेश 2009 से चुनावी मैदान में हैं, लेकिन सफलता पहली बार 2019 में मिली. मिथलेश ठाकुर ने इस बार दो बार से लगातार विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी को पराजित किया. मिथिलेश ठाकुर झामुमो के केंद्रीय महासचिव भी हैं.

