BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मिथुन चक्रवर्ती ने थामा भाजपा का दामन, लहराया भाजपा का झंडा

by bnnbharat.com
March 7, 2021
in समाचार
मिथुन चक्रवर्ती ने थामा भाजपा का दामन, लहराया भाजपा का झंडा
Share on FacebookShare on Twitter

पश्चिम बंगालः मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल हो गए. पीएम मोदी यहां पर रैली कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यहां ब्रिगेड परेड मैदान में रविवार को होने वाली रैली में मिथुन चक्रवर्ती के शामिल होने की खबर से भाजपा समर्थकों में उत्साह है. चक्रवर्ती ने शनिवार शाम को यहां पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की थी.
रैली के लिए निकले तमाम भाजपा समर्थकों का कहना है कि उन्हें खुशी है कि मिथुन चक्रवर्ती रैली में शामिल हुए. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 27 मार्च से शुरू होगा जिसके लिए मोदी रैली करेंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया है कि चुनावी रैली में लगभग दस लाख लोग शामिल होंगे.
प्रधानमंत्री की रविवार की रैली को भगवा दल द्वारा इस साल फरवरी में शुरू की गई ”परिवर्तन यात्रा” का समापन कार्यक्रम माना जा रहा है. भाजपा के एक नेता ने कहा, ” प्रधानमंत्री ब्रिगेड परेड मैदान में रैली के साथ ही चुनावी अभियान का बिगुल फूंका.”
राज्य में आठ चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद रविवार को होने वाली रैली पश्चिम बंगाल में भाजपा का पहला बड़ा कार्यक्रम होगा. भाजपा ने इस रैली को सफल बनाने के लिए भारी भीड़ जुटाने की योजना बनाई है. रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विराट कोहली ने क्लाइव लॉयड के रिकॉर्ड की बराबरी की, लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बने

Next Post

बजट सत्र में कल से अनुदान मांगों पर चर्चा होगी शुरू

Next Post
बजट में नीतिगत सुधारात्मक निर्णय लेने की है जरूरत: सूर्यकांत शुक्ला

बजट सत्र में कल से अनुदान मांगों पर चर्चा होगी शुरू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d