BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में बंद का मिलाजुला असर, सड़क पर उतरे समर्थक

by bnnbharat.com
December 8, 2020
in समाचार
8 दिसंबर को देशभर में होगा आंदोलन, भारत बंद का समर्थन
Share on FacebookShare on Twitter

एहतियातन दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद, यात्री बसों का परिचालन ठप्प, कृषि मंत्री बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे

रांची: किसान संगठनों द्वारा आहूत और विभिन्न राजनीतिक दलों तथा संगठनों द्वारा समर्थित भारत बंद का झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्यभर के विभिन्न हिस्सों में सुबह से ही मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है. सुबह से ही लोगों ने एहतियातन अपनी दुकानें तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा है. यात्री बसों का परिचालन ठप्प है.

राजधानी रांची में कृषि मंत्री बादल खुद सड़क पर उतरे. उन्होंने सुबह सात बजे से ही दुकानदारों के पास जाकर बंद को समर्थन देने की अपील की. वहीं रांची में सुबह से ही कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता और वामपंथी दलों के अलावा अन्य संगठनों के लोग अलग-अलग बैनर तले बंद के समर्थन में सड़क पर उतर रहे हैं.

राजधानी की हृदयस्थली अल्बर्ट एक्का चौक के निकट सबसे पहले वाम दलों के कार्यकर्त्ता प्रदर्शन करते हुए पहुंचे और कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की. वामदलों के कार्यकर्ता रोटी की माला पहने थे. इस दौरान वामपंथी नेताओं ने कहा कि देश के अन्नदाताओं के कारण ही सभी का पेट भर रहा है, ऐसे संकट के समय में किसानों का समर्थन सभी का नैतिक फर्ज बनता है, इस कारण वे सड़क पर उतरे है.

उपराजधानी दुमका में भी कांग्रेस और जेएमएम के कार्यकर्ता बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे. संथालपरगना के विभिन्न जिलों साहेबगंज, जामताड़ा, गोड्डा, देवघर और पाकुड़ जिलों में भी भारत बंद का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है. पाकुड़ जिले में भी बंद का खासा असर देखने को मिला. सुबह में घना कोहरा रहने के बावजूद झामुमो, कांग्रेस, राजद और वामपंथी दलों के नेता कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया. जेएमएम के जिला ध्यक्ष श्याम यादव और कांग्रेस जिला अध्यक्ष उदय लखमानी ने सड़क पर आवागमन को ठप्प कराया.

इधर, राजधानी रांची से लंबी दूरी की सभी यात्री बसों का परिचालन बंद है, जिसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, शहर में ऑटो का परिचालन भी आम दिनों की अपेक्षा कम है और दुकानें बंद रहने के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. हालांकि सरकारी कार्यालय और बैंक खुले है. रेल परिचालन को भी सामान्य बनाये रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किये गये है.

भारत बंद को लेकर सभी प्रमुख चौक चौराहों पर सड़क दंडाधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी है, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए वज्रवाहन, अग्निशमन वाहन, अश्रु गैस प्रयोग वाहन और महिला पुलिस बल तथा रैपिड एक्शन फोर्स की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनियंत्रित स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकरायी, तीन की मौत

Next Post

अल्पसंख्यक बहुल गांव में बिजली विभाग का कारनामा

Next Post
अल्पसंख्यक बहुल गांव में बिजली विभाग का कारनामा

अल्पसंख्यक बहुल गांव में बिजली विभाग का कारनामा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d