हजारीबाग (बरकट्ठा): गोरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंडासिंगा मोड़ के समीप गणेश कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा गांव के मध्य मिक्सिंग प्लांट स्थापित किया गया है. प्लांट के चिमनी से निकलने वाला प्रदूषित धुआं से ग्रामीण बेहाल है.
मामले को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की है. जहां बताया गया कि प्रखंड के बेलकपी पंचायत के पुरानी आड़वार में अलकतरा, छरी का मिक्सिंग प्लांट गांव के मध्य स्थापित किया गया है.
जिसके कारण चारों तरफ गांव की आबादी प्रभावित है. लोगों को सांस लेने में कठिनाई महसूस हो रही है. कुआं का पानी प्रदूषित हो रहा है.
मिक्सिंग प्लांट से निकलने वाला प्रदूषित धुआं लोगों के लिए जहर बन गया है. जहां लोग श्वसन व अन्य बीमारी से ग्रसित हो रहे है. ग्रामीणों ने गांव से प्लांट को हटाने को लेकर उपायुक्त हजारीबाग, अनुमंडल पदाधिकारी बरही समेत मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है.

