धनबाद: झरिया विधायक संजीव सिंह की पत्नी को भाजपा ने टिकट दे दिया है. संजीव के पत्नी रागिनी सिंह को झरिया विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है.
इसके बावजूद धनबाद के 6 विधानसभा क्षेत्र से कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं. इसके लिए उन्हें धनबाद कोर्ट से अनुमति भी मिल गई है. वह 25 नवंबर को झरिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.
धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के आरोप में संजीव सिंह पिछले ढाई साल से जेल में बंद हैं. संजीव सिंह की पत्नी रागिनी को भाजपा ने पत्याशी बनाया है.
जेल में बंद विधायक ने धनबाद कोर्ट में अर्जी लगाकर नामांकन करने की अनुमति मांगी थी. कोर्ट ने नामांकन दाखिल करने की सशर्त अनुमति दे दी.
वह 25 को नामांकन दाखिल करेंगे. इसके लिए उन्हें कड़ी सुरक्षा में जेल से झरिया विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी के चेंबर ले जाया जाएगा.
इस दाैरान विधायक के समर्थक या रिश्तेदार किसी तरह का हो हल्ला नहीं करेंगे. मो जावेद संजीव सिंह के वकील ने बताया कि विधायक संजीव सिंह ने कोर्ट में यह आवेदन दिया था कि वह विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. जिसे कोर्ट ने सशर्त मंजूरी दे दी है.

