BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सिमडेगा के करंगागुड़ी गांव को विधायक भूषण बाड़ा ने लिया गोद

by bnnbharat.com
February 6, 2021
in समाचार
सिमडेगा के करंगागुड़ी गांव को विधायक भूषण बाड़ा ने लिया गोद
Share on FacebookShare on Twitter

स्‍कूल मैदान में स्‍ट्रोटर्फ हॉकी स्‍टेडियम एवं गांव का चहुमुखी विकास कराने की घोषणा की

चिली में चैम्पियन बनकर लौटी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ब्‍यूटी डुंगडुंग, संगीता कुमारी और सुषमा कुमारी को किया सम्‍मानित

सिमडेगा:- हॉकी का गढ़ माना जाने वाला करंगागुड़ी गांव का विकास कराने और यहां के खिलाड़ियों को सुविधा देने के लिए विधायक भूषण बाड़ा ने एक कदम बढ़ाते हुए शनिवार को गांव को गोद लिया. मौके पर विधायक ने गांव में स्‍ट्रोटर्फ हॉकी स्‍टेडियम बनवाने के लिए पहल करने के साथ साथ गांव का चहुमुखी विकास कराने की घोषणा भी की. आरसी मवि करंगागुड़ी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक के गोद लेने की घोषणा के साथ ही वहां मौजुद ग्रामीणों के चेहरे खील उठे.

मौके पर विधायक ने देश को चिली में जाकर मेडल दिलानी वाली इंडिया टीम की खिलाड़ी सह करंगागुड़ी गांव की बेटी संगीता कुमारी, ब्‍यूटी डुंगडुंग और सुषमा कुमारी को बुके, ट्रॉली बैग और पैसे देकर सम्‍मानित किया. उन्‍होंने कहा कि करंगागुड़ी गांव का वे चहुमुखी विकास कराना चाहते हैं. उन्‍होंने कहा कि अधिकारी एक सप्‍ताह के अंदर गांव में बिजली, पानी, सड़क को दुरुस्‍त करें. भूषण बाड़ा ने कहा कि गांव के हर घर नल के माध्‍यम से पानी पहुंचाया जाएगा.

विधायक ने कहा कि करंगागुड़ी के हर बच्चा को राज्य में हॉकी का जादूगर समझा जाता है. करंगागुड़ी गांव के बच्चों में हॉकी के प्रति गजब की दीवानगी है. उबड़-खाबड़ मैदान पर नंगे पांव खेलते हुए दर्जनों बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं. यहां के दर्जनों खिलाड़ी देश विदेश में परचम लहरा रहे हैं. इनमें यहां के शिक्षकों एवं अभिभावकों का अहम योगदान रहा है. अगर खिलाड़ियों को खेल किट, पौष्टिक आहार और प्रशिक्षण की बेहतर सुविधा मिले तो परिणाम और अच्छे आएंगे. उन्होंने कहा कि इस गांव को सोने की तरह तराशा जाएगा, जिससे लोग दूर-दूर से यहां आए और कहे ये देखो यह गांव हॉकी खिलाडियों का गांव है. इस गांव के घर घर में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है. यहां के लोग दिल्ली पंजाब ना जाए, पर दिल्ली पंजाब के लोग देखने आए.

हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने विधायक द्वारा गांव को गोद लिए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा पूरे राज्य के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा श्रोत खिलाड़ियों के  इस गांव में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हॉकी सिमडेगा हमेशा आवाज उठाते रहा पर अब सिमडेगा के विधायक भूषण बड़ा गांव के चहमुखी विकास के लिए पहल करते हुए गांव को ही गोद लिए है, जिसके लिए हॉकी सिमडेगा कोटि कोटि आभार व्यक्त करता है.

विधायक ने मंच से ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को फोन करते हुए कहा कि 2 दिन के अंदर इस गांव का सर्वे कर जो भी कार्य प्रखंड से हो उन्हें सुरु करे और जो प्रखंड से ना हो उसके लिए उपर भेजे और उसकी सूची मुझे दे, पर एक सप्ताह के अंदर इस गांव के विकास कार्य जमीन में दिखना चाहिए.

कार्यक्रम को अजीत लकड़ा, जोशिमा खाखा ने संबोधित किया. मुखिया शिशिर मिज ने मंच संचालन किया. मौके पर हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी, कमलेश्वर मांझी, नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू, फादर पॉ लुस बगे, हॉकी कोच सुभीला मीज़, डीडी सिंह, अजित लकड़ा, देवनीश खलखो, डेविड तिर्की, शिला देवी, जोशिमा खाखा, सिलबेस्टर बघवार, बिनीता कुल्लू, अजित नवरंगी, शीतल एक्का, अनिल खेस, तिलका रमण, नरेश बड़ाईक, आनंद बड़ाईक, बीरेंद्र बाड़ा, सुशील बागे, वरदान कुजूर आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिलीज हुआ ‘दृश्यम 2’ का धमाकेदार ट्रेलर

Next Post

कानून वापसी नहीं तो घर वापसी नहीं, 2 अक्टूबर तक बैठेंगे:राकेश टिकैत

Next Post
कानून वापसी नहीं तो घर वापसी नहीं, 2 अक्टूबर तक बैठेंगे:राकेश टिकैत

कानून वापसी नहीं तो घर वापसी नहीं, 2 अक्टूबर तक बैठेंगे:राकेश टिकैत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d