रांची: रांची के सांसद संजय सेठ, विधायक सी.पी.सिंह, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी सुखदेव नगर मण्डल में रातु रोड टेम्पू स्टैंड में 100 टेम्पू चालकों को जिनका राशन कार्ड नहीं था वैसे लोगो को मोदी आहार बांटा गया.
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित सांसद संजय सेठ ने उक्त बातें कही. उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग में जीने की आदत बना ले. हमेशा मुंह को ढक कर रखे, बार बार हाथों को साबुन व सैनिटाइजर से साफ करें यही एकमात्र उपाय हमें कोरोना से बचा सकती है.
विधायक सी पी सिंह ने कहा कि समाज के सभी वर्गो का हम ख्याल करते हुये यह कार्य आज टेम्पू चालकों के बीच किया गया. वैसे हम आज पहली बार घर से निकले है अभी तक घर से ही अपने कार्यकर्ताओ के माध्यम से मोदी आहार का वितरण कर रहे थे.
मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि आप सभी अपने साथ साथ अपने मुहल्ले के जरुरतमंदो की मदद करें. उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि हर में हरि होता है जरुरतमंदो की सेवा किसी रूप में करने वाले लोग ईश्वर का कार्य करते है.
महानगर महामंत्री के.के.गुप्ता ने कहा कि हजारों की संख्या में लोग राष्ट्रीय राजमार्गो में दूसरे प्रदेश के मजदूर आवागमन कर रहे है जिनकी रोज सामग्रियां देकर भाजपा कार्यकर्तागण पुनीत कार्य कर रहे है. महानगर उपाध्यक्ष वरुण साहु ने कहा कि प्रत्येक दिन सतर्कता के साथ नियमित सेवा भी जरूरी है क्योंकि बहुत से जरूरतमन्द लोग हम सभी का इंतजार करते है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अरबिंद सिंह पिन्टू ने की. इस अवसर पर संजय सेठ,सी पी सिंह ,आशा लकड़ा, संजीव विजयवर्गीय,के. के. गुप्ता,वरुण साहु,समाजसेवी भाजपा नेता रितांकर दत्ता, अरबिंद सिंह पिन्टू,सुवेश पाण्डेय, विनोद महतो,कुमार पुरेन्द्र,विवेक सिंह,तरुण जयसवाल,अमित यादव,सतीश यादव,मुकेश केशरी,साकेत द्विवेदी,अरिहित घोष,निर्भय सिंह,पिन्टू पासवान,संजय सिंह,रतन जयसवाल आदि उपस्थित थे.

