BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधायक ढुल्लू महतो को एक और मुकदमे में मिली राहत, दुष्कर्म प्रकरण में सुनवाई टली

by bnnbharat.com
June 1, 2020
in Uncategorized
विधायक ढुल्लू महतो को एक और मुकदमे में मिली राहत, दुष्कर्म प्रकरण में सुनवाई टली

विधायक ढुल्लू महतो को एक और मुकदमे में मिली राहत, दुष्कर्म प्रकरण में सुनवाई टली

Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: डोमन महतो जानलेवा हमला केस में भाजपा विधायक ढुल्लू महतो को कोर्ट से राहत मिली है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनबाद राजीव कुमार सिन्हा की अदालत ने महतो को जमानत पर जेल से मुक्त करने का आदेश दिया है. हालांकि अदालत के इस फैसले के बाद भी विधायक अभी जेल में ही रहेंगे. उन्हें दुष्कर्म मामले में जमानत नहीं मिली है. सोमवार को दुष्कर्म मामले की सुनवाई आगे के लिए टाल दी गई.

अदालत में विधायक ढुल्लू की तरफ से पैरवी करते हुए बचाव पक्ष के अधिवक्ता एसएन मुखर्जी, राधेश्याम गोस्वामी और एनके सविता की दलील सुनने के बाद ढुल्लू को जमानत पर मुक्त करने का आदेश दिया. हालांकि लोक अभियोजक बी.डी पाण्डेय ने जमानत अर्जी का विरोध किया. अदालत ने विरोध को खारिज करते हुए ढुल्लू को जमानत पर मुक्त करने का आदेश दिया. विधायक 11 मई से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं. वहीं महिला नेत्री के साथ दुराचार के मामले में सोमवार को विधायक की जमानत अर्जी पर सुनवाई टल गई. कांड के अनुसंधानकर्ता ने कांड दैनिकी समर्पित करने हेतु आवेदन देकर समय की प्रार्थना की. अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख निर्धारित कर दी है.

पूर्व में भी डोमन महतो मामले में विधायक ढुल्लू महतो को जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय की अदालत से सुलह के आधार पर 7 मार्च 20 को अग्रिम जमानत मिल चुकी थी. महतो को 10 दिनों के अंदर निचली अदालत में सरेंडर करने का आदेश दिया था परंतु उन्होंने अदालत में सरेंडर नहीं किया था.

महतो ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि 29 अप्रैल 19 को साढ़े छ: बजे वह अपने पिता कन्हाई महतो के साथ मिलकर रामराज मंदिर के समीप अपने रैयती जमीन पर रोजगार के लिए बांस की दुकान बना रहे थे तभी विधायक अपने बॉडीगार्ड के साथ आए. दुकान बनाने से मना किया. इसके बाद शाम 7:00 बजे समर्थकों ने गला दबाकर जान मारने का प्रयास किया. विधायक ने धमकी दी मरवा कर फेंकवा देंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक्शन में सरकारः बिजली बोर्ड के कई अफसर हैं निशाने में, परत दर परत खुलेगा राज

Next Post

फलदार पौधे के साथ सागवान, महुगुनी, सखुआ व गम्हार के भी पेड़ लगाये जाएं: बाबूलाल मरांडी

Next Post
फलदार पौधे के साथ सागवान, महुगुनी, सखुआ व गम्हार के भी पेड़ लगाये जाएं: बाबूलाल मरांडी

फलदार पौधे के साथ सागवान, महुगुनी, सखुआ व गम्हार के भी पेड़ लगाये जाएं: बाबूलाल मरांडी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d