रांची: रविवार को विधायक डॉ इरफान अंसारी अपने आवास जा रहें थे. इफ्तार का वक्त करीब हुआ जा रहा था. तभी करौं प्रखंड के जयंती नदी पर एक आदमी नाजुक हालत में बाइक से एक्सिडेंट कर गिरा हुआ था, उनके साथ एक महिला एक छोटा बच्चा था. वो महिला चिख चिखकर मदद कि गुहार लगा रही थी पर किसी ने डर से गाड़ी नहीं रोका.
जैसे ही विधायक पुल पर पहुंचे तो घायल युवक को देखते ही गाड़ी खड़ी कर तुरंत घायल व्यक्ती को होश में लाने की उपचार करने लगे. पत्नी और उनका एक बच्चा बेजार रोए जा रहा था. विधायक ने अपनी डाक्टरी जांच कर प्राथमिक उपचार किया जिसके बाद वो होश में आ गया. काफी खुन बह चुका था. फिर भी विधायक ने उन्हें होश में लाकर उसे गांव वालों के मदद से अस्पताल तक पहुंचवाया. जैसे कि पहले भी कई लोगों के लिए फरिस्ता बनकर उभरे हैं.
सबसे रोचक बात ये रही कि इस घटनाक्रम में इफ्तार का वक्त हो गया था घर पहुंचने में देरी होती इसलिए गांव वालों ने विधायक को आमंत्रित किया कि का इफ्तार आप यही कर लिजिए घर पहुंचने में देरी होगी, हमें तो इफ्तार के लिए आप लोगों के जैसा सामग्री तो नहीं है क्योंकि ये हिंदू बहुल इलाका है इसलिए रूखा सूखा गुड़ चुड़ा ही है आप खाकर जाइए. विधायक गांव वालों के प्यार को नकार नहीं पाए और एक ग्लास दुध पिकर रोजा खोलकर घर के लिए रवाना हो गए.

