चलकुशा:प्रखंड मुख्यालय में पीएम आवास योजना( ग्रामीण)स्वीकृति पत्र वितरण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोज़न किया गया।जहाँ मुख्य अतिथि विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव उपस्थित हुए।विधायक द्वारा पीएम आवास योजना अंतर्गत 165 लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण किया गया।इस अवसर पर लोगो को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि भाजपा की सोच है कि हर गरीब का अपना पक्का घर हो।उन्होंने कहा कि जिन भाई ,बहनों,माताओं के स्वीकृत सूची में नाम नही है ,उनके लिए टीम आएगी और सर्वे कर नियमानुसार सभी को पीएम आवास दिया जाएगा।किसी भी बिचौलियों को पीएम आवास स्वीकृति पत्र के नाम से पैसा नही देना है।यदि कोई पीएम आवास के नाम पर राशि वसूली करता है तो उसकी शिकायत बीडीओ से करें।उन्होंने लाभुकों से कहा पीएम आवास बनाने के साथ एक पेड़ अवश्य लगाए जिससे पर्यावरण को सरंक्षित रखा जा सके।वहीं जल संचयन पर भी लोगो को अधिक से अधिक प्रयास करने की जरूरत है।साथ ही उपस्थित लोगो द्वारा पर्यावरण संरक्षण को ले शपथ लिया गया।मौके पर विधायक प्रतिनिधि केदार यादव,बीडीओ विवेक कुशोर,आलोक सिंह ,मुखिया दशरथ यादव,चौबे मुखिया प्रतिनिधि सुबोध चौधरी,,चलकुशा मुखिया प्रतिनिधि लखन साव,पसस0बाबूलाल यादव,अजय सिंह,किशोर मोदी,महादेव यादव,रामेश्वर पंडित, मुरली ठाकुर समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

