रांची: गोमिया के विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने बोकारो जिले में एंटी रेबीज टीका उपलब्ध नहीं होने को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है.
उन्होंने कहा है कि यह राज्य सरकार की विफलता है. आए दिन लोग कुत्ते काटने के बाद लगने वाले एंटी रेबीज टीके के लिए अस्पतालों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं जिले के सिविल सर्जन इससे अंजान बने हुए हैं. एनआरएचएम भी चुप्पी साधे बैठा है. पूरी तरह संवेदनहीनता की स्थिति बनी हुई है.
उन्होंने कहा है कि एक तरफ राज्य सरकार की ओर से यह कहा जा रहा है कि स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है दूसरी तरफ इसके अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था का आलम यह है कि एंटी रेबीज टीका उपलब्ध नहीं है. यह लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है.
डॉ. महतो ने इस विषय पर स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव से बात की है और पत्र भी लिखा है. डॉ. महतो ने प्रधान सचिव को शीघ्र समुचित कदम उठाने को कहा है.

