BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधायक मनीष जयश्वाल ने 160 व्रती महिलाओं को भेंट की साड़ियाँ

by bnnbharat.com
September 22, 2019
in Uncategorized
विधायक मनीष जयश्वाल ने 160  व्रती महिलाओं को भेंट की साड़ियाँ
Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग/कटकमसांडी: जीवित्पुत्रिका (जितिया) के अवसर पर कटकमसांडी प्रखंड के आराभुसाई पंचायत अंतर्गत ग्राम डहुरी में हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल की ओर से 160 महिलाओं को साड़ी भेंट की गई. डहुरी की महिलाओं को कटकमसांडी प्रखंड के 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति के प्रखंड अध्यक्ष राम कुमार मेहता विधायक किशोरी राणा मंडल अध्यक्ष रीतलाल प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से सदर विधायक मनीष जायसवाल की ओर से साड़ी का वितरण किया. साड़ी वितरण करने के पूर्व महिलाओं का पैर धुलाई की रस्म भी की गई. 20 सूत्री प्रखंड कार्यान्वयन समिति के प्रखंड अध्यक्ष राम कुमार मेहता ने इस मौके पर कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में महिलाओं का सम्मान सबसे ऊपर है. जहां महिलाओं का सम्मान होता है वहाँ मां लक्ष्मी का निवास होता है. इसी तर्ज पर महिलाओं का सम्मान करने के लिए हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने जितिया पर्व के अवसर पर 160 महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया है.

विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा ने कहा कि सनातन संस्कृति में महिलाएं लक्ष्मी स्वरूपा है.जहां लक्ष्मी का पूजन होता है वह सुख संपदा और ऐश्वर्य रहती है.सदर विधायक मनीष जायसवाल ने महिलाओं के मान सम्मान के लिए सदैव काम कर रहे हैं.एक ओर जहां विधायक महिलाओं के बीच उनके सम्मान के लिए साड़ी का वितरण कर रहे हैं वहीं उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए भी अपने स्तर से काम कर रहे हैं.उन्होंने यह भी कहा कि राज्य और केंद्र की सरकार भी महिलाओं के कल्याण के लिए हर स्तर से काम कर रही. केंद्र सरकार ने जहां उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस का वितरण कर रही है वही कौशल विकास योजना के तहत भी महिलाओं को प्रशिक्षित कर स्वाबलंबी बनाया जा रहा है.

राज्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकार भी महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजना चला रखी है. सरकार ने एक रुपए में जमीन की रजिस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं वही उनकी सुरक्षा और सम्मान पूर्वक जिंदगी जीने के लिए भी कई योजनाएं चला रही है. इधर जितिया पर नई साड़ी पाकर महिलाओ के चेहरे खुशी से खिल उठे. महिलाओं ने विधायक के इस पहल के लिये काफी आशीष भी दिया.कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी कटकमसांडी पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष रीतलाल प्रसाद यादव पूर्वी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वीरू पश्चिमी के उपाध्यक्ष सह सह शाहपुर पंचायत के मुखिया प्रेमचंद प्रसाद ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर गदोखर की पूर्व मुखिया नारायण साव और आराभुसाई पंचायत के पंचायत समिति सदस्य खिरोधर यादव भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दुर्जय प्रसाद आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बंगाल क्रिकेट का भविष्य संवारेंगे गांगुली

Next Post

दुकानदार को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Next Post
दुकानदार को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

दुकानदार को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d