रांची:- टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो आज पूर्वी टुंडी के रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया. तत्पश्चात उन्होंने कहा कि सरकार की इस अभियान में सभी को शामिल होना चाहिए, तब ही हम कोराना को पूर्ण रूप से भगा सकते हैं. मौके बीडीओ स्मिता सिंह, डॉ. विकास राणा, अजित मिश्रा, प्रमोद मंडल एवं बीटीटी लुईस नाग आदि मौजूद थे.

