गीतेश अग्निहोत्री,
कानपुर: विधायक निर्मला संखवार ने भैंसायां गांव छह वर्षीय मासूम बालक हैपी की हत्या पर पीड़ित के परिजनों से मिलकर शोक जताया और पुलिस को घटना के खुलासे के निर्देश दिए.
साथ ही इस घटना को मानवता के नाम पर कलंक बताते हुए कहा इस घटना का शीघ्र खुलासा होगा एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा. मालूम हो कि भैंसायां निवासी सुनील कुमार संखवार का 6 वर्षीय पुत्र हैपी गुरुवार सायं सात बजे के करीब घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गया था.

शुक्रवार को हैपी का शव गांव के बाहर बोरवेल के पास पड़ा मिला था. पुलिस कप्तान अनुराग वत्स ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण के बाद खुलासे के आदेश दिए थे. थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय, सीओ रामशरण सिंह खुलासे के लिए जुटे हुए हैं.

