BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधायक प्रदीप यादव ने एक सप्ताह के अंदर कचरा साफ करने का दिया अल्टीमेटम

by bnnbharat.com
October 10, 2020
in समाचार
विधायक प्रदीप यादव ने एक सप्ताह के अंदर कचरा साफ करने का दिया अल्टीमेटम
Share on FacebookShare on Twitter

जितनारायण शर्मा,

गोड्डा: पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने शनिवार को 1 सप्ताह के अंदर कचरा साफ करने का अल्टीमेटम दे दिया है. उन्होंने यह अल्टीमेटम नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं कचरा मैनेजमेंट कंपनी को दिया है, जिनकी वजह से शहर के पुराने बस स्टैंड के पीछे कचरे का अंबार दिनों दिन विशाल रूप लेता जा रहा है.

दरअसल, जहां चाह होती है दरअसल वहीं राह भी होती है और पूर्व मंत्री सह पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के चाहने से अब शहर के बीचोबीच जमा हो रहे कचरे को शहर से दूर किया जाएगा.

दरअसल, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि शनिवार को विधायक द्वारा कुछ ऐसा ही कर दिखाया गया है. सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान जब विधायक प्रदीप यादव ने सब्जी मंडी के बगल कचरे के अंबार को देखा तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गई. जिसके बाद आक्रोशित विधायक व्यवस्था एवं उसके नुमाइंदों पर जमकर बरसे.

हुआ यूं कि सुबह का समय था और विधायक रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. सब्जी मंडी के पास पहुंचने पर उन्होंने देखा कि शहर का कचरा एक विशाल रूप ले चुका है, जिसके बाद ऐसी लापरवाही को लेकर उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी और कचरा मैनेजमेंट कंपनी के अधिकारियों की जमकर क्लास लगा डाली.

बता दें कि नगर अध्यक्ष गुड्डू मंडल के आग्रह पर पोड़ैयाहाट विधायक द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया, जिसमें नगर अध्यक्ष की शिकायत को सही पाया गया. बता दें कि गोड्डा विधायक अमित मंडल को भी मामले में कई बार सूचित किया गया था किंतु उन्होंने इस दिशा में कोई कार्य नहीं किया. किंतु अपने कार्यों से लोगों के दिलों में एक अलग पहचान बना चुके प्रदीप यादव ने अब शहर से कचरे के अंबार को शहर से दूर करने का निर्देश दे दिया है.

उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि यदि 1 सप्ताह के अंदर जमा कूड़े का अंबार शहर से दूर नहीं हुआ तो इसी कूड़े में बैठकर वह प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

गौरतलब हो कि जहां कचरा जमा किया जा रहा है, वह शहर के बीचों-बीच पुराने सरकारी बस स्टैंड के बगल का इलाका है. जहां से कई रास्ते शहर के रिहायशी मोहल्लों को जोड़ती है, ऐसे में आने जाने वालों को काफी दुर्गंध का सामना करना पड़ता है.

ऊपर से मीट मंडी के सारे कचरे को भी इसी अंबार में लाकर जमा कर दिया जाता है. अब देखना यह है कि क्या जिला प्रशासन एवं कार्यपालक पदाधिकारी विधायक के इस निर्देश पर कितना कार्रवाई करती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्टेन स्वामी को लेकर कांग्रेस-झामुमो का विधवा विलाप: भाजपा

Next Post

दूसरे चरण में RJD ने कई विधायकों को किया बेटिकट

Next Post
दूसरे चरण में RJD ने कई विधायकों को किया बेटिकट

दूसरे चरण में RJD ने कई विधायकों को किया बेटिकट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d