रांची:- झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विधायक सविता महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया . उन्होंने ईचागढ़ क्षेत्र में फिर से खुल रहे बिहार स्पंज आयरन एंड कंपनी में स्थानीय रैयतों एवं विस्थापितों को नौकरी देने, बिजली के खराब ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत अथवा उसे बदलने , बिजली के जर्जर तार और पोल को बदलने, खराब पड़े चापाकल की मरम्मत और हमसादा- दलमा रोड का पक्कीकरण करने को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा प्रतिनिधिमंडल में श्री पप्पु वर्मा, श्री क़ाबलू महतो, श्री बुधेस्वर मार्डी, श्री नेताई उरांव और श्री कृष्णा किशोर महतो एवं अन्य शामिल थे.

