गीतेश अग्निहोत्री,
कानपुर: बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर बिठूर विधानसभा में जर्जर सड़कों की मरम्मत, नव निर्माण और सड़कों के चौड़ीकरण के लिए सड़कों की सूची सौंपी.
उपमुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द बिठूर विधानसभा में सड़कों को दुरस्त कराने का आश्वाशन दिया. साथ ही सतत सक्रिय रहने पर प्रशंसा की.

