BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एमएलए सरयू राय ने खुद पर लगे आरोपों की जांच कराने के लिए होम मिनिस्ट्र को लिखा पत्र

by bnnbharat.com
March 26, 2021
in समाचार
एमएलए  सरयू राय ने खुद पर लगे आरोपों की जांच कराने के लिए होम मिनिस्ट्र  को लिखा पत्र
Share on FacebookShare on Twitter
जमशेदपुरः  झारखंड के पूर्व मंत्री एवं जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर खुद पर लगाए गए आरोपों की सीबीआइ से जांच कराने का आग्रह किया है. यह आग्रह उन्होंने भाजपा के आरोपों के बाद किया है.
सरयू ने लिखा है कि मैं वर्ष 2015 से 2019 के बीच झारखंड सरकार में मंत्री था, जिसके मुख्यमंत्री रघुुवर दास थे. इसके बाद मुझे रघुवर दास के विरूद्ध उनके विधानसभा क्षेत्र, जमशेदपुर पूर्वी से विधानसभा का चुनाव 2019 में लड़ना पड़ा. इस चुनाव में उन्हें परास्त कर मैं विजयी हुआ. इसकी कसक जमशेदपुर में रहनेवाले उनके कतिपय निकटस्थ व्यक्तियों के मन में अभी भी बनी हुई है. वे यदा-कदा मेरे ऊपर आरोप लगाते रहते हैं कि मंत्री रहते हुए मैंने अनुचित कार्य किया है. कतिपय व्यक्तियों और संस्थाओं को अनुचित लाभ पहुंचाया है. सबसे पहले अभय सिंह, जो 2019 के विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी से झारखंड विकास मोर्चा के प्रत्याशी थे. मुझसे चुनाव हारने के बाद बाबूलाल मरांडी के साथ भाजपा में शामिल हो गए, ने 18 मार्च को उपायुक्त कार्यालय, जमशेदपुर के सामने संवाददाता को संबोधित किया और मेरे ऊपर आरोप लगाया कि मैंने खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता विभाग, झारखंड सरकार से जमशेदपुर के झारखंड प्रिंटर्स को बिना टेंडर के काम देकर उन्हें अनुचित लाभ पहुंचाया है, जबकि झारखंड प्रिंटर्स ने प्रासंगिक कार्य निविदा के आधार पर खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता विभाग, झारखंड सरकार के निदेशालय से प्राप्त किया था. इस निविदा में रांची के कई बड़े प्रिंटर्स ने भी हिस्सा लिया था. इसके बावजूद अभय सिंह चाहते है कि मेरे विरूद्ध उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच सीबीआई करे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सत्याग्रह से ही अन्याय और अहंकार का अंत होता हैः राहुल गांधी

Next Post

सीमेंट लदा ट्रक पलटा, जाम हटाया गया

Next Post
सीमेंट लदा ट्रक पलटा, जाम हटाया गया

सीमेंट लदा ट्रक पलटा, जाम हटाया गया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d