रांची : मेनहर्ट नियुक्ति घोटाला पर विधायक सरयू ऱाय द्वारा लिखित पुस्तक “लम्हों की ख़ता” का विमोचन 27 जुलाई को को रांची में होगा. विमोचन की पूर्व संध्या पर सरयू राय ने पुस्तक की सॉफ़्ट प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अवलोकनार्थ भेजा है.
इसकी एक सॉफ़्ट प्रति उन्होंने भारत सरकार के गृह मंत्री और भाजपा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को तथा एक सॉफ़्ट प्रति भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी विमोचन की पूर्व संध्या पर भेजा है.
यह जानकारी विधायक सरयू राय के निजी सहायक ऋकेन्दु रंजन केशरी ने दी है.

