BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जयदा मंदिर के तीन दिवसीय मेला का समापन समारोह में पहुंची विधायक सविता महतो

by bnnbharat.com
January 18, 2020
in समाचार
जयदा मंदिर के तीन दिवसीय मेला का समापन समारोह में पहुंची विधायक सविता महतो

जयदा मंदिर के तीन दिवसीय मेला का समापन समारोह में पहुंची विधायक सविता महतो

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर (चांडिल): प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष 2020 में चांडिल जिला के प्राचीनकालीन जयदा बुड़ा बाबा के नाम से प्रचलित मंदिर में तीन दिवसीय मेला का आयोजन कमेटी द्वारा धूमधाम से की गई. दलमा जंगल से सटे जंगल की तराई व स्वर्णरेखा नदी तट पर बिराजमान जयदा बुड़ा बाबा मंदिर में आने वाले सभी भक्तों का सभी मनोकामना पूरा होता ऐसा माना जाता है.

जयदा मेला में तीसरे दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंचे. सभी ने पूजा अर्चना कर बाबा से अपनी परिवार की सुख शांति की कामना की. जयदा मेला के तीसरे दिन सुबह से ही भक्तों की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ने लगी थी.

झारखंड, बिहार व पश्चिम बंगाल से श्रद्धालुओं ने जयदा मेला में शामिल हुए. टाटा से राजधानी रांची जाने वाली मुख्य मार्ग एनएच 33 से लेकर मंदिर परिसर तक भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव जी की पूजा अर्चना की. भक्तों को परेशानी ना हो इसके लिए चांडिल प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किये गये थे. मंदिर परिसर से लेकर एनएच 33 तक के बीच में महिला व पुरुष जवान तैनात किये गये थे.

वहीं प्रशासन के द्वारा लगाये गये शिविर से लगातार विधि व्यवस्था के लिए दिशा निर्देश दिया जा रहा था.  प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से मेला के तीसरे दिन शांति पुर्ण तरीके से मेला संपन्न हुआ.

वहीं एनएच 33 पर वाहनों के आवागमन को सुचारू रूप से चलने के लिए ट्राफीक पुलिस व मेला परिसर में पुलिस जवान को तैनात किया गया था. तीन दिवसीय जयदा मैला में कई तरह के स्टॉल लगे हैं, जहां भक्तों ने जमकर खरीदारी की.

इस दौरान ईचागढ़ विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक सविता महतो कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे साथ ही उन्होंने भोले बाबा का पूजा अर्चना कर झारखंड के सुख शांति के लिए कामना की. साथ ही पूरे मेला का भ्रमण किए.

मैला में आये श्रद्धालु का किसी तरह का कोई परेशानी ना हो उसको लेकर श्रद्धालुओं के लिए सुविधा उपलब्ध कराए. उधर, चांडिल और चौका थाना के काफी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बीएसके काॅलेज बरहरवा में ‘Fit India Cyclation’ का हुआ आयोजन

Next Post

चीन से आई रहस्यमयी बीमारी पर भारत में अलर्ट

Next Post
चीन से आई रहस्यमयी बीमारी पर भारत में अलर्ट

चीन से आई रहस्यमयी बीमारी पर भारत में अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d