BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधायक सुदिव्य कुमार को “चांदी का मुकुट“ पहनाकर किया गया सम्मानित

by bnnbharat.com
January 12, 2020
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की प्रदेश कमेटी के द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव में गिरिडीह सदर विधानसभा क्षेत्र से विजयी उम्मीदवार विधायक सुदिव्य कुमार का प्रदेश स्तरीय “सामाजिक अभिनन्दन समारोह“ का आयोजन किया गया. रविवार को स्थानीय विधानसभा सभागार, रांची में आयोजित इस समारोह में झारखंड के सभी जिलों से विश्वकर्मा समाज के जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, प्रदेश के सभी पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित हुए.

प्रदेश कमेटी के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने किया. इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में विजयी होकर आए झारखंड मुक्ति मोर्चा से गिरिडीह सदर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का विश्वकर्मा समाज के द्वारा भव्य रूप से स्वागत किया गया. विश्वकर्मा समाज के तरफ से प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने चांदी का मुकुट पहनाकर और शॉल, बुके देकर एवं फूलमाला पहनाकर अभिनन्दन किया.

कार्यक्रम में पूरी गिरिडीह जिला कमेटी को विधानसभा चुनाव में सुदिव्य कुमार की जीत में अहम भूमिका निभाने के लिए जोरदार ताली बजाकर बधाई दिया गया और झारखंड प्रदेश कमेटी के द्वारा गिरिडीह जिला अध्यक्ष विनोद राणा और गिरिडीह जिला महासचिव देवकी राणा को शॉल ओढ़ाकर, बुके देकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया.

प्रदेश कमेटी के द्वारा सर्वसम्मति से माननीय विधायक सुदिव्य कुमार  को झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज का “प्रदेश संरक्षक“ बनाया. विश्वकर्मा समाज की इस प्रदेश स्तरीय सामाजिक अभिनन्दन समारोह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया.

मंच संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव संतन शर्मा ने किया. विश्वकर्मा समाज की राज्य स्तरीय सामाजिक अभिनन्दन समारोह की अध्यक्षता करते हुए विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्र में अपने समाज का एक प्रत्याशी विजयी हुआ है. इससे झारखंड ही नहीं पूरे भारत में विश्वकर्मा समाज आज गौरान्वित महसूस कर रहा है. अब वो दिन दूर नहीं कि झारखंड विधानसभा में विश्वकर्मा समाज की मांगों को उठाया जाएगा और जल्द ही हमारी मांग पूरी होगी. झारखंड में “आर्टिजन डवलपमेंट बोर्ड“ का गठन करवाना हमारी प्राथमिकता होगी. जिस उम्मीद से गिरिडीह की जनता ने उन्हें जिताकर विधानसभा भेजा है निश्चित रूप से उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और झारखंड को प्रगति के मार्ग में ले जाने में सहयोगी बनेंगे.

मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित विधायक सुदिव्य कुमार ने कहा कि विश्वकर्मा समाज की प्रमुख मांगों को झारखंड सरकार तक पहुंचायेंगे. विश्वकर्मा समाज के प्रदेश कमेटी को बहुत बहुत धन्यवाद देते हुए सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि विश्वकर्मा समाज ने अपना प्यार और आशीर्वाद मुझे दिया है उनके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा.

इस बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, प्रदीप शर्मा, संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष शंकर विश्वकर्मा, दिलीप शर्मा, संतोष कुमार, बिनोद राणा, देवकी राणा, नुनूलाल विश्वकर्मा, यदु राणा, देवनाथ राणा, मनोज विश्वकर्मा, गंगाधर शर्मा, डॉ बाबूलाल शर्मा, आनंद विश्वकर्मा, लखन लाल शर्मा, त्रिवेणी राणा, सुरेन्द्र राणा, विनीत कुमार शर्मा, रमेश मिस्त्री, अशोक शर्मा, कृष्णा शर्मा, दीपक राणा, अवधेश शर्मा, गौतम शर्मा, शंकर राणा, परमेश्वर शर्मा, शंकर राणा, राजकुमार शर्मा सैकड़ों पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खाद्य आपूर्ति विभाग मजदूर संघ ने स्थापना दिवस मनाया

Next Post

एसजीएफआई म अंडर 14 में वॉलीबॉल टीम र्क्वाटर फाइनल में पहुंची

Next Post
एसजीएफआई म अंडर 14 में वॉलीबॉल टीम र्क्वाटर फाइनल में पहुंची

एसजीएफआई म अंडर 14 में वॉलीबॉल टीम र्क्वाटर फाइनल में पहुंची

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d