BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चुनाव प्रचार के दौरान विधायक की कार हुई चोरी

by bnnbharat.com
February 4, 2020
in Uncategorized
चुनाव प्रचार के दौरान विधायक की कार हुई चोरी

चुनाव प्रचार के दौरान विधायक की कार हुई चोरी

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव और उसका प्रचार अपने चरम पर है. इस दौरान देशभर के बड़े-बड़े नेता अपने अपने प्रत्याशियों की नाव किनारे लगाने की कोशिश में लगे हैं और उसी काम के लिए पंजाब से कांग्रेस विधायक धर्मवीर अग्निहोत्री भी दिल्ली आए थे.

हालांकि दिल्ली में उनकी कार चोरी हो गई. कार ड्राइवर लेकर गया था, जिसने विधायक जी को बताया कि गाड़ी मिल नहीं रही है और वह होटल के बाहर से गायब हो गई है.

मामले की सूचना मिलने के बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस विधायक के ड्राइवर ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसके बाद पुलिस चोरों की तलाश कर रही है. पुलिस उस होटल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जहां से गाड़ी चोरी हुई थी.

उन्होंने बताया कि ड्राइवर राजेंद्र कुमार ने शिकायत दी है. राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि कांग्रेस के तरनतारन के विधायक विधानसभा चुनाव के संबंध में दिल्ली आए थे.

रविवार को ड्राइवर उनकी फॉर्च्यूनर कार लेकर दिल्ली आया था और रविवार रात को विधायक धर्मवीर अग्निहोत्री को पंजाब भवन में छोड़ा था. विधायक को पंजाब भवन में ही ठहरना था, जबकि राजेंद्र के रुकने के लिए राजेंद्र नगर के एक होटल में व्यवस्था की गई थी. रात में राजेंद्र ने होटल के बाहर गाड़ी खड़ी की और जब सुबह आकर देखा तो वहां से गाड़ी गायब थी.

इसके बाद मामले की सूचना विधायक को दी गई और राजेंद्र नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. एडिशनल सीपी सेंट्रल एमएस रंधावा ने बताया कि पुलिस चोरी की बाबत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि कई टीमें चोर की तलाश में जुटी हुई हैं. बता दें कि चुनाव के चलते सभी पार्टियों ने देश भर के नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए बुलाया हुआ है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CAA विरोध प्रदर्शन: रैली में लगे गोली मारो का नारा

Next Post

अज्ञात चोरों ने डीजे सहित पिकअप वेन लेकर हुये रफूचक्कर

Next Post
अज्ञात चोरों ने डीजे सहित पिकअप वेन लेकर हुये रफूचक्कर

अज्ञात चोरों ने डीजे सहित पिकअप वेन लेकर हुये रफूचक्कर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d