रांची: एमएन विश्वास ने विगत दिनों में कार्यपालक निदेशक प्रभारी के रूप में सेल, रॉ-मैटेरियल्स डिवीजन (आरएमडी) काकार्यभार ग्रहण किया है. इससे पहलेवे भिलाई में कार्यपालक निदेशक, खदानएवं रावघाट का पद संभाल रहे थे. जलपाईगुड़ी गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंगकरने के उपरान्त विश्वास दुर्गापुर स्टील प्लांट में मैनेजमेंट ट्रेनी (टेक्निकल) के रूप में सेल में शामिल हुए.
बहुआयामी गुणों वाले इंजीनियर एमएन विश्वास ने सेल की विभिन्न खदानोंयथा बोलानी, बरसुआ, किरीबुरू, गुआ और भिलाई समूह की खदानों में विभिन्न क्षमताओं पर काम किया है और सेल-माइन्स के पारिस्थितिक तंत्र को बारीकी से देखा है. अपनी ईमानदारी और समर्पण के लिए उन्हें गुआ अयस्का खदान के प्रमुख के रूप में तत्काईलीन महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नकत किया गया था.
वहां खदान में उन्होंने कई सुधार लाए. उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें भिलाई समूह खदानों का कार्यभार सम्भालने के लिए 2018 में कार्यपालक निदेशक के पद पर पदोन्नईति दी गई. भिलाई की खदानों में विभिन्नए चुनौतियों के बावजूद उन्होंने इस्पात संयंत्र के लिए अयस्क की सुरक्षा सुनिश्चित की.
विश्वास ने खनन प्रक्रिया में कई परिवर्तन प्रारम्भ कर स्ला ईम बेनिफिशिएशन, लीन अयस्क स्क्रीनिंग और अन्य कई नई अवधारणा को पेश करके अपनी विशिष्टल छाप छोड़ी. उन्होंने चुनौतीपूर्ण रावघाट परियोजनाओं को संभाला और अगले 3 महीनों के भीतर ही इसके संचालन को सामान्यू स्थिति में लाया. विश्वास ने देश-विदेश में कई प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लिया. वह उच्च स्तर के प्रशिक्षण के लिए ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस भी गए.

