रांची: मनरेगा कर्मियों की हड़ताल को लेकर ग्रामीण विकास विभाग ने आदेश दिया है कि मनरेगा कर्मी 48 घंटे के अंदर काम पर लौट जाएं अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी संविदा रद्द कर दी जाएगी उनकी जगह नए लोगों को नियुक्त किया जाएगा.
स्थानीय सक्षम व्यक्ति को नियमानुसार काम पर रखने की कार्यवाही की जाएगी. विभागीय आदेश में कहा गया है कि जो मनरेगा कर्मी जानबूझकर अभिलेख टैब लॉगइन आईडी व पासवर्ड नहीं दे रहे हैं और काम में बाधा डाल रहे हैं उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी. विभाग में इस बाबत सभी जिलों के उपायुक्तों और उप विकास आयुक्त को पत्र लिखा है.

