रांची: केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग के सचिव एन0 एन0 सिन्हा ने कहा है कि मनरेगा कार्य दिवस और मजदूरी दर में बढ़ोतरी को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है.
उन्होंने मनरेगा समेत अन्य योजनाओं के माध्यम से रोजगार सृजन के अवसर बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया है. सिन्हा ने आज रांची में ग्रामीण विकास और महिला बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उ
न्होंने कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थिति और रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर अधिकारियों को विस्तृत कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया.

