सटीक सूचना पर कार से बारी आते हुए बारी मस्जिद के निकट पकड़ाया
रांची:- गुजरात एटीएच की टीम ने जमशेदपुर में से आतंकी डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी अब्दुल मजीद कुट्टी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.
झारखंड पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से यह जानकारी दी गयी कि गुजरात एटीएस की टीम ने मैहशाना थाना कांड संख्या 449/96 मामले में फरार आरोपी अब्दुल मजीद को 25 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया. गुजरात एटीएस की टीम मैहशाना थाना कांड संख्या 449/96 के अभियुक्त मो0 कमाल का नाम पता सत्यापन के लिए जमशेदपुर के मानगो थाना आयी थी. इस पर 1996 में हथियार सप्लाई करने का आरोप दर्ज है और अंतरराष्ट्रीय अपराधिक गिरोह के साथ साठ-गांठ था. वह जमशेदपुर के मानगो में रह रहा था. इस सूचना पर मानगो थाने की पुलिस द्वारा अभियुक्त मो0 कमाल को मानगो चौक से अपने कार से आते हुए बारी मस्जिद के पास सटीक सूचना के आधार पर हिरासत में लिया गया. पूछताछ करने के लिए जब उसे थाने में लाया गया, तो यह जानकारी मिली कि अभियुक्त का सही नाम अब्दुल मजीद कुट्टी था, जो अपना नाम बदल कर मो0 कमाल के नाम पर पासपोर्ट बनाकर मलेशिया, दुबई, बैकॉक और अन्य देशों में रह रहा था. कुछ दिनों से वह जमशेदपुर के मानगो सहारा सिटी में रह रहा था. पुलिस का दावा है कि आरोपी अब्दुल मजीद कुट्टी आम्स सप्लाई का काम करता है. मो0 कमाल को पूछताछ करने के लिए एटीएस गुजरात पुलिस अपने साथ गुजरात लेकर चली गयी.
गौरतलब है कि झारखंड पूर्व में भी कई आतंकी संगठनों के लिए स्लीपर सेल के रूप में चर्चा में रहा है. पूर्व में भी विभिन्न आतंकी संगठनों से जुड़े सदस्यों की रांची और जमशेदपुर समेत अन्य जिलों से गिरफ्तार किया जा चुका है.

