दुमका: देर रात सरैयाहाट थाना के केंदुआ गांव में 3-4 अपराधकर्मी चोरी की नीयत से बिरान मंडल के घर घुसे थे लेकिन शोर-गुल की आवाज गांव वाले को लग गई और सभी गांव वाले जाग गये.
गांव वालों को देखते ही सभी भाग गए लेकिन एक अपराधी को गांव वालों ने पकड़ लिया. पकड़े जाने के बाद गांव वालों की मार से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद सरैयाहाट थाना प्रभारी संजय जनक मूर्ति पुलिस बल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई.
Also Read This: लॉकडाउन: दुमका में गैंगरेप, रेंगती हुई सड़क पर पहुंची
मृतक की पहचान मोस्ट वांटेड प्रमोद पासवान के रुप में हुई है जिसकी तलाश बिहार -झारखंड में कई चोरी, सेंधमारी की वारदात को लेकर थी. वहीं मृतक की पत्नी ने अपने पति की हत्या का आरोप गांववालों पर लगाया.

वहीँ दूसरी तरफ बिरान मंडल ने चोरी का आवेदन सरैयाहाट थाना में दे दिया है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया है.
वहीं जरमुंडी पुलिस SDPO अनिमेष नथानी के नेतृत्व में टीम बना कर घटना की जांच कर रही है.

