BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मॉब लिचिंगः चोरी के आरोप में व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या

by bnnbharat.com
March 14, 2021
in समाचार
रांची से सटे रांची अनगड़ा में पीट पीट कर युवक की हत्या,  मॉब लिचिंग की दूसरी घटना
Share on FacebookShare on Twitter


रांची. राजधानी रांची के अनगड़ा में एक व्‍यक्ति भीड़ तंत्र का शिकार हुआ. चोरी का आरोप लगाकर एक बार फिर एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया. मामला अनगड़ा प्रखंड अंतर्गत सिरका पंचायत के महेशपुर गांव का है. मुबारक खान पिता मरहूम मजबूर खान 32 को शनिवार की रात लगभग 12 बजे ग्राम सिरका के लोगों ने चोरी का आरोप लगाकर जमकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों ने उसपर चोरी का आरोप लगाया है.
वहीं मृतक के गांव के लोगों ने साजिश के तहत हत्‍या का आरोप लगाया है. मृतक के गले, हाथ और पैर में चोट के निशान है. मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि गला घोंटकर उसकी हत्‍या की गई है. देर रात सूचना मिलने के बाद मौके पर प्रखंड प्रमुख अनवर खान भी पहुंचे. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को थाने ले गई.
घटना के बाद सेंसर, महेशपुर और चिलदाग के लोगों ने थाना घेराव किया. ग्रामीणों को काफी समझाने के बाद शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा जा सका. घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है. मौके पर मुस्तफा अंसारी, उपप्रमुख अनवर खान, नसीम अहमद शाह, शाहरुख खान, मिनहाज आलम, इमाम इब्राहिम अंसारी समेत गांव के बुद्धिजीवी लोगों के समझाने पर लोग शांत हुए. मगर अब भी लोगों में आक्रोश है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धौनी बने महात्मा, नया मांक लूक इंटरनेट मीडिया पर हुआ वायरल

Next Post

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में भीषण सड़क दुर्घटना टक्कर, 6 लोगों की मौत और 6 घायल

Next Post
कार-बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर, दो गुटों में संघर्ष से हड़कंप

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में भीषण सड़क दुर्घटना टक्कर, 6 लोगों की मौत और 6 घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d