जमशेदपुर: ग्रैजुएट कॉलेज में परीक्षा देने के बाद छात्रों का बैग सहित मोबाइल और कई कागजात गायब हो गए. इस दौरान छात्रों ने इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधन से की. सुनवाई ने होने पर सभी छात्र साकची थाना पहुंचे जहां लिखित शिकायत कर मामले की जांच कर करवाई के लिए निवेदन की.
आपको बता दे करीम सिटी कॉलेज के पाठ 2 के छात्र जिनका परीक्षा का सेंटर ग्रेजुएट कॉलेज में पड़ा था जिसमे किसी भी परिक्षा का नियम यह है कि परीक्षा के बाहर ही अभ्यार्थियों का सामान रख दिया जाता है. मगर जब परीक्षा देकर बाहर आया तो उसका बैग नहीं था जिसमे मोबाइल और आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज थी.
यह घटना दो विद्यार्थियों के साथ हुई, जिसकी जिम्मेवारी कॉलेज स्टाफ के नहीं लेने पर दोनों छात्र साकची थाना पहुंचे और संबंधित अधिकारी के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई और कहा जल्द से जल्द उनका चोरी हुआ बैग और मोबाइल दिलाई जाए. इस दौरान करीब एक दर्जन छात्र साथ मे मौजुत रहें. सभी ने कॉलेज प्रबंधन को गलत ठहराया.

