धनबाद:- होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड संक्रमित मरीजों को उचित उपचार एवं समय-समय पर उचित परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएमएफटी पीएमयू तथा डीसीआईपी इंटर्न द्वारा मोबाइल एप विकसित किया गया है.
इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि कई बार होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित मरीजों की निगरानी, उन्हें उचित उपचार तथा परामर्श उपलब्ध कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इसी संदर्भ में डीएमएफटी पीएमयू एवं डीसीआईपी इंटर्न्स द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड संक्रमित मरीजों को उचित उपचार एवं समय समय पर उचित परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोबाइल एप्प विकसित किया गया है.

