BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शराब की होम डिलीवरी के लिए बनेगा मोबाइल ऐप, 70 दुकानों का सर्वे पूरा

by bnnbharat.com
May 9, 2020
in समाचार
शराब की होम डिलीवरी के लिए बनेगा मोबाइल ऐप, 70 दुकानों का सर्वे पूरा

शराब की होम डिलीवरी के लिए बनेगा मोबाइल ऐप, 70 दुकानों का सर्वे पूरा

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: शराब की दुकानों पर शारीरिक दूरी के उल्लंघन के मामले और ई-कूपन की वेबसाइट के ठप होने के बाद अब होम डिलीवरी सेवा शुरू करने की योजना को लेकर सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है. शुक्रवार को आबकारी विभाग के आयुक्त ने बैठक में अधिकारियों को होम डिलीवरी के लिए मोबाइल ऐप की व्यवस्था समझने को कहा. आबकारी आयुक्त से होम डिलीवरी को लेकर प्रस्ताव बनाने को मुख्य सचिव ने तीन दिन पहले कहा था.

शराब दुकानों का सर्वे पूरा

केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार, खोले जाने योग्य 70 निजी शराब की दुकानों का सर्वे पूरा हो गया है. इनमें से कुछ दुकानें शनिवार से खुल सकती हैं. राजधानी में करीब 863 में से 500 दुकानें निजी हैं. इनमें से सरकार ने अभी निगमों की 200 के करीब दुकानों को ही मंजूरी दी है.

ई-टोकन वेबसाइट पहले ही दिन ठप

दिल्ली में शराब की बिक्री के लिए शुरू की गई ई-टोकन वेबसाइट पहले ही दिन ठप हो गई. शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में यह वेबसाइट खुल नहीं पा रही थी, वेबसाइट खोलने पर एरर दिखा रहा था. दिल्ली सरकार के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ठेकों के बाहर लगे लोगों को हटा रही थी और उन्हें टोकन के नंबर के हिसाब से लाइन में लगने को कह रही थी.

टोकन लेने के बाद भी लोगों की थी लंबी-लंबी कतारें

शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि यह सिस्टम अभी नया-नया बना है जिसे पूरी तरह से चालू होने में 2-3 दिन लग सकते हैं. वेबसाइट नहीं चलने के बावजूद लोग शराब की दुकानों पर पहुंच रहे थे. कई स्थानों पर टोकन लेने के बाद भी लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी थीं.

दिल्ली सरकार ने 200 शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी थी, लेकिन भीड़भाड़ के कारण केवल 50 दुकानें ही खुल पा रही हैं. कुछ दुकानों पर शराब खत्म भी हो गई है. ई-टोकन व्यवस्था शुरू करने का उद्देश्य लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने में मदद करना था और प्रत्येक ई-टोकन धारक के लिए एक दुकान पर शराब खरीदने के लिए समय निर्धारित कर भीड़ को कम करना था.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, SI शहीद, 4 नक्सली ढेर

Next Post

India Corona Updates: भारत में संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 59,695 के पार, 1,985 लोगों की मौत

Next Post
India Corona Updates: भारत में संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 59,695 के पार, 1,985 लोगों की मौत

India Corona Updates: भारत में संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 59,695 के पार, 1,985 लोगों की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d