हजारीबाग:- हजारीबाग के उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद के निर्देशानुसार केरोसिन तेल दुर्घटना मामले पर कार्रवाई करते हुए ऑयल कंपनी के द्वारा एक मोबाइल लैब वैन उपलब्ध कराया गया है.जिला समाहरणालय परिसर में अवस्थित अस्थायी मोबाइल लैब में जिला स्तर पर प्रशासन द्वारा एकत्रित संदिग्ध केरोसिन तेल की त्वरित जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा सकेगी. जिससे यह पता चल पाएगा कि तेल उपयोग के लायक है या नहीं. इस मोबाइल लैब से रिपोर्ट की गति में तेजी आएगी, पहले संदिग्ध तेल को जांच के लिए खूंटी भेजा जाता था. जिसमें समय ज्यादा लगता थाद्य मौके पर उपस्थित जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरविन्द कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन गंभीरता पूर्वक सभी संदिग्ध तेल को एकत्रित कर उसके निष्पादन पर पूरी तत्परता से लगा हुआ है मोबाइल बैन लग जाने से एकत्रित तेल का त्वरित जांच संभव हो पाएगा. सभी एकत्रित केरोसिन तेल का ज्वलनशील यथा फ्लैशपॉइंट की जांच की जाएगी उन्होंने बताया कि 35’ डिग्री सेल्सियस फ्लैस पॉइन्ट केरोसिन के लिए आदर्श फ्लैशपॉइंट है. इससे कम फ्लैशपॉइंट पाए जाने पर यह उच्च ज्वलनशीलता का परिचायक हैद्य मौके पर ऑयल कंपनी के उप महाप्रबंधक कौशिक चटर्जी मौजूद थे.

