BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्य में मोबाइल धान क्रय केंद्र की होगी व्यवस्थाः कृषिमंत्री

by bnnbharat.com
December 12, 2020
in समाचार
कृषिमंत्री ने मेडिका अस्पताल पहुंचकर रामेश्वर उरांव के स्वास्थ्य की जानकारी ली
Share on FacebookShare on Twitter


रांची:- राज्य के कृषिमंत्री बादल ने कृषि बजट को लेकर आज हजारीबाग में जनप्रतिनिधियों, किसान प्रतिनिधियों और विभागीय वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में कई सुझावों पर चर्चा की गई. बाद में पत्रकारों से बातचीत में कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य में पंद्रह लाख नए किसानों को किसान सम्मान निधि से जोड़ने का काम किया गया है . साथ ही छह लाख अन्य किसानों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा. श्री बादल ने कहा कि सभी किसानों को केसीसी ऋण दिलाया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि 29 दिसंबर से सरकार की उपलब्धियों में बहुत बड़ा हिस्सा कृषि विभाग का होगा.
कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि हजारीबाग के डेमोटांड़ स्थित कृषि पर्यटन केंद्र को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा दिया जाएगा. यहां न केवल किसानों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा बल्कि किसान यहां से बेहतर तकनीक प्राप्त कर देश के किसानों के लिए रोल मॉडल बनेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अब तक कृषि बीमा के माध्यम से किसानों की नहीं इंश्योरेंस कंपनियों की चिंता की गई. यही कारण है कि पूर्व में 402 करोड़ बीमे की राशि कंपनियों को दी गई, लेकिन कंपनियों ने महज 80 करोड़ रुपये किसानों को मुआवजा के रूप में वितरित किया.
धान अधिप्राप्ति के बाबत पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि व्यवस्थाएं बन रही है. जल्द ही किसानों के धान खरीदे जाएंगे. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में 3 गुना अधिक धान की खरीद की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर मोबाइल धान अधिप्राप्ति केंद्र प्रारंभ किया जाएगा. मंत्री आज हजारीबाग में मोटा पर्यटन केंद्र में आगामी 20 21 22 के लिए कृषि बजट को लेकर बैठक कर रहे थे. इस क्रम में उन्होंने कृषि पर्यटन केंद्र का निरीक्षण भी किया.
कृषिमंत्री राज्य सरकार के योजनाओ का विस्तार से जिक्र करते हुए अब तक के उपलब्धिओं को बतायाद्य उन्होंने टीम भावना के साथ कृषि,पशुपालन के क्षेत्र में एक बड़ी बदलाव लाने की बात कहीद्य उन्होने कृषको के ऋण माफ़ी को लेकर कहा की 50 हज़ार तक के कर्ज माफ़ी करने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है जल्द ही इसकी घोषणा की जायेगी. विगत 3 वर्षो में 477 करोड़ रु का बीमा बीमा कंपनियों के द्वारा कृषको का कराया गया था जिसमें केवल 80 करोड़ बीमा का दावा निष्पादित किया गया जो दुखद हैद्य वर्तमान सरकार के एक वर्ष पूर्ण होते होते किसान मछली,अंडा के उत्पादन में आत्मनिर्भर हो रहे है. सरकार कृषको की समस्या को लेकर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है साथ ही उन्होने क्षेत्रीय स्तर पर अधिकारिओ को भी संवेदनशील होकर कार्य करने की बात कही. डेमोटांड स्थित जैस्मीन संस्था की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए यह संस्थान को पुरे देश के लिए आदर्श केंद्र होने की बात कही. उन्होंने कहा की बिरसा किसान योजना के नाम से उन्नत तकनीक के प्रशिक्षण से कृषको को समृद्ध किया जायेगा. साथ ही वन डिस्ट्रिक्ट वन कॉर्प पर भी कार्य किया जा रहा हैद्य उन्होने मौके पर चुरचू से आये जेएसपीएल की महिला समूह को चना और सरसो के बीज का वितरण किया.
इस अवसर पर बरकट्ठा विधायक,रामगढ विधायक,बड़कागांव विधायक एवं मांडू विधायक ने भी कृषको और जैस्मीन संस्था के द्वारा किये जा रहे कार्यो की विस्तार से चर्चा की.उन्होंने इस केंद्र को पर्यटन के दृष्टिकोण से भी आदर्श बताया साथ ही हज़ारीबाग़ के लिए गौरव होने की बात कही.
मौके पर विभागीय सचिव,निदेशक फिशरीज,भूमिसंरक्षण निदेशक,सीईओ जैस्मीन सभी एक मंच पर आकर सरकार द्वारा कृषको के उथान के लिए बनाये जा रहे नीतियों व योजनाओ की चर्चा कीद्य उन्होंने स्टेट ऑफ़दी आर्ट के तर्ज पर जैस्मिन संस्था के कार्य प्रणाली की तारीफ कीद्य आगे आने वाले दिनों में सरकार के तरफ से विशेष ध्यान देने की बात कही. मौके पर जिलास्तरीय कृषि,पशुपालन व सहकारिता विभाग के सभी पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपायुक्त का ओरमांझी प्रखंड का दौरा, दीदी बाड़ी योजना का किया शुभारंभ कृषक चौपाल में उपायुक्त ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित

Next Post

दुर्भावना से प्रेरित कार्य कर रही राज्य सरकार -दीपक प्रकाश

Next Post
विधानसभा उपचुनाव में जनता ने बदलावकेलिये वोट किया…..दीपक प्रकाश

दुर्भावना से प्रेरित कार्य कर रही राज्य सरकार -दीपक प्रकाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d