BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार के शह पर हो रही है मॉबलिंचिंग : बाबूलाल

by bnnbharat.com
September 23, 2019
in समाचार
सरकार के शह पर हो रही है मॉबलिंचिंग : बाबूलाल

Moblinching is being done on the instigation of the government: Babulal

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में आए दिन हो रही मॉबलिंचिंग की घटना के लिए झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार को दोषी ठहराया है. सोमवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में मरांडी ने कहा कि अपराधियों को बचाने से अपराध और अधिक बढ़ता है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खुद न्याय के विपरीत काम कर रही है और विपक्षी दलों के नेताओं पर सी एन टी और एस पी टी एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगाती है. मरांडी ने कहा राज्य सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा यहां के युवाओं को उठाना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में 1000 रुपए का शुल्क लिया जा रहा, जिसके कारण परीक्षा देने वालों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है.

मरांडी ने कहा कि छात्र हित में सरकार को इतना अधिक शुक्ल नहीं लेना चाहिए. संवाददाता सम्मेलन में मरांडी ने जाति और आवासीय प्रमाण पत्र का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि जब कोई युवा झारखंड का है तो परीक्षा के प्राम्भिक चरण में इस दोनों कागजात की अनिवार्यता खत्म होनी चाहिए. इस मौके  मरांडी ने कहा कि धुर्वा स्थित जगन्नाथ एच ई सी मैदान में आगामी 25 सितम्बर को होने वाली जेवीएम की जनादेश समागम की तैयारियां चरम पर हैं. समागम में बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि समागम में चुनावी शंखनाद किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

घर से स्कूल तक ई-सिगरेट के सेवन पर रखी जाएगी नजरः स्वास्थ्य सचिव

Next Post

राष्ट्रपति 30 सितंबर को रांची विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित 

Next Post
राष्ट्रपति 30 सितंबर को रांची विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित 

राष्ट्रपति 30 सितंबर को रांची विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d