BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नगड़ी और कुच्चू पीएचसी में मॉडर्न लेबर रूम होगा विकसित

by bnnbharat.com
December 8, 2020
in समाचार
मैट्रिक-इंटर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को किया गया सम्मानित
Share on FacebookShare on Twitter

जिला प्रशासन ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ किया एमओयू

सीएसआर के तहत सहयोग कर रहा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन

प्रोजेक्ट के लिए 10 लाख रुपए उपलब्ध कराएगा आईओसीएल

रांची: रांची जिला के नगड़ी और कुच्चू पब्लिक हेल्थ सेंटर (पीएचसी) में मॉडल लेबर रूम विकसित किया जाएगा. इसे लेकर रांची जिला प्रशासन ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ एमओयू किया है. आज दिनांक 08 दिसंबर 2020 को समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में इससे संबंधित एमओयू साइन किया गया. रांची जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त छवि रंजन और इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से श्री प्रमोद रंजन, डीजीएम (एचआर सीएसआर) आईओसीएल ने एमओयू पर साइन किया. इस दौरान उप विकास आयुक्त रांची अनन्य मित्तल, सिविल सर्जन वीबी प्रसाद एवं इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर उपस्थित थे.

सीएसआर के तहत सहयोग कर रहा आईओसीएल

नगड़ी और कुच्चू के पीएचसी में मॉडल लेबर रूम विकसित किए जाने को लेकर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी यानी सीएसआर के तहत सहयोग कर रहा है. इस प्रोजेक्ट के लिए आईओसीएल की तरफ से सीएसआर के तहत 10 लाख रुपये दिए जाएंगे.

आगे भी जारी रहेगा सहयोग डीजीएम- आईओसीएल

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के डीजीएम श्री प्रमोद रंजन ने कहा कि सीएसआर के तहत कंपनी आगे भी विभिन्न प्रोजेक्ट में रांची जिला प्रशासन का सहयोग करती रहेगी. विभिन्न परियोजनाओं के लिए रांची जिला प्रशासन की ओर से मिलने वाले सहयोग की भी उन्होंने सराहना की.

उपायुक्त ने दिया धन्यवाद

सीएसआर के तहत विभिन्न प्रोजेक्ट में रांची जिला प्रशासन के सहयोग के लिए उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने आईओसीएल का धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा इस प्रोजेक्ट के तहत चार पीएचसी में मॉडर्न लेबर रूम विकसित करने का प्रस्ताव था पर हम दो के साथ इसकी शुरुआत कर रहे हैं. आने वाले दिनों में भी आईओसीएल का सहयोग हमें प्राप्त होता रहेगा.

आपको बताएं कि दो दिन पहले ही आईओसीएल ने सीएसआर के तहत रेलवे को एंबुलेंस उपलब्ध कराया है, जो रांची रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी. इससे संबंधित एमओयू पिछले साल जिला प्रशासन और आईओसीएल के बीच हुआ था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत बंद व्यापक सफल, तीनों कृषि कानूनों को अविलंब करे रद्द

Next Post

शर्मनाक: दहेज न मिलने पर पत्नी को सिगरेट से दागा, ससुर भी रखने लगा गंदी नियत

Next Post
दहेज: वधू पक्ष पर कोरोना की दोहरी मार

शर्मनाक: दहेज न मिलने पर पत्नी को सिगरेट से दागा, ससुर भी रखने लगा गंदी नियत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d