BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिसंबर में मॉडर्ना के कोरोना टीके को मिल सकती है मंजूरी

by bnnbharat.com
October 21, 2020
in समाचार
खुशखबरी… कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन को मिल सकती है मंजूरी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कोरोना वायरस के मामले भारत समेत दुनियाभर में बढ़ते जा रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 75 लाख के पार पहुंच गई है. वहीं इस बीच कोरोना वैक्सीन को खोजने का काम भी तेजी से चल रहा है. यहां आपको कोरोना वायरस और कोरोना वैक्सीन से जुड़ी हर बड़ी और ताजा जानकारी मिलेगी.

बता दें कि देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 75,94,736 हो गई है. 7,47,622 सक्रिय मामले हैं और 67,30,617 लोग ठीक हो चुके हैं. साथ ही अबतक 1,15,236 लोगों की मौत हुई है.

जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना वायरस मरीजों का आंकड़ा 40,327,407 पहुंच गया है, वहीं अब दुनियाभर में 1,117,252 लोगों की वायरस के चलते मौत हुई है.

अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना इंक के सीईओ स्टीफन बैंसेल ने कहा कि अगर नवंबर में वैक्सीन के तीसरे चरण के मानव परीक्षण का सकारात्मक परिणाम सामने आता है तो अमेरिकी सरकार दिसंबर में इसके आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे सकती है.

बैंसेल ने कहा कि अगर तीसरे चरण के परीक्षण का पयार्प्त अंतरिम परिणाम आने में देर होगी तो अगले साल तक वैक्सीन के आने की उम्मीद नहीं है. उन्होंने कहा कि वैक्सीन के प्रभाव को जांचने वाली इसकी पहली विश्लेषण रिपोर्ट नवंबर में आ सकती है लेकिन यह कब तक आएगी, यह सुनिश्चित नहीं है.

देश में कोरोना वायरस वैक्सीन के वितरण की तैयारी चल रही है. वैक्सीन उपलब्ध हो जाने के बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्राथमिकता में रखा जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, पहले चरण में 30 मिलियन लोगों को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी. इस 30 मिलियन में 7 मिलियन डॉक्टर्स और स्टाफ शामिल है. इसके अलावा 20 मिलियन अन्य फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ता होंगे.

https://bnnbharat.com/kaziranga-national-park-opens-today/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

काजीरंगा नेशनल पार्क आज से खुला, कुछ शर्तें लागू

Next Post

श्रम विभाग: आठ वर्ष में 226 रोजगार मेला, 45 हजार को मिली नौकरी

Next Post
श्रम विभाग: आठ वर्ष में 226 रोजगार मेला, 45 हजार को मिली नौकरी

श्रम विभाग: आठ वर्ष में 226 रोजगार मेला, 45 हजार को मिली नौकरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d