रांची : प्रधानमंत्री 15 सूत्री क्रियान्वयन योजना के झारखण्ड राज्य सदस्य अरविन्दर सिंह खुराना बॉबी ने भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड प्रदेश के द्वारा चलाये जा रहे व्यक्तिगत संपर्क अभियान के तहत राँची शहर के व्यापारी तिलक राज आजमानी एवं गुरुनानक हॉस्पिटल के प्रेसिडेंट मस्तान सिंह के आवास पहुँचे. इस दौरान अरविंदर सिंह खुराना ने तिलक राज आजमानी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र एवं मोदी 2. 0 सरकार के सफलतम एक साल का ब्यौरा दिया.
श्री खुराना ने बताया कि नरेंद्र मोदी 2. 0 का 1 वर्ष गरीबों के विकास का वर्ष है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार का लक्ष्य सिर्फ देश का विकास करना है. उन्होंने कहा कि सर्व धर्म समभाव को मनाने वाली भारतीय जनता पार्टी विकास करने के लिए एवं कठोर निर्णय के लिए ही जानी जाती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्र देने के दौरान मंडल के महामन्त्री नीलेश सिंह मौजूद थे.

