रांची: भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण जिला की एक महत्वपूर्ण बैठक आज सरला बिरला स्कूल में संपन्न हुई. यह बैठक आगामी 21 तारीख को होने वाले वर्चुअल रैली को लेकर आयोजित की गई.
आगामी 21 तारीख को भारत सरकार के केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का संबोधन होना है. इस बैठक में ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र के लोग की भागीदारी सुनिश्चित हो इस पर विचार विमर्श किया गया.
बैठक को संबोधित करते हुए रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि मोदी सरकार टू के 1 वर्ष ऐतिहासिक रहा इन 1 सालों में कई ऐसे निर्णायक काम किए गए धारा 370 हो, तीन तलाक का मामला हो, या फिर राम मंदिर का निर्माण, सहित कोरोना काल के इस विपदा पर प्रधानमंत्री मोदी का कुशल नेतृत्व ऐसे कई ऐतिहासिक काम किए गए हैं, जिसे हमें गांव से लेकर पंचायतों तक हर लोगों तक पहुंचाना है और बताना है.
इस कार्यक्रम के सयोजक बालमुकुंद सहाय ने कहा कि कोरोना काल में हम सबको बचते हुऐ वर्चुअल रैली का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक नई तकनीक द्वारा किया जा रहा है.
हम सब का प्रयास होगा बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ता एवं ज्यादा से ज्यादा लोग facebook लाइव से जुड़े सहाय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में बहुत ज्यादा उत्साह दिखा. ग्रामीण क्षेत्र के सभी मंडलों से लाखों लोग इस रैली से जुड़ेंगे.
इस बैठक में ग्रामीण जिला के 31 मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री, सहित महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, कांके के विधायक समरी लाल, पूर्व विधायक रामकुमार पहन, गंगोत्री कुजुर, जीतू चरण, राम सत्यनारायण सिंह, शशि भूषण भगत, सुरेंद्र महतो, जैनेंद्र कुमार, नसीब लाल महतो, नरेंद्र कुमार सहित जिला परिषद के सदस्य एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे.

