भोपाल: राज्य की 28 सीटों पर 3 नंवबर को उपचुनाव होने जा रहा है. इसके लिए बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. अब बीजेपी के चुनाव प्रचार की कमान 30 दिग्गज संभालेंगे. राज्य की 28 सीटों पर होने वाले इस महामुकाबले में पीएम मोदी व गृह मंत्री शाह प्रचार नहीं करेंगे. बीजेपी ने अपनी सूची में फायर ब्रांड नेता उमा भारती, कैलाश विजयवर्गीय, थावर चंद गहलोत, आदि नेताओं को शामिल किया गया है.
वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया जो बीजेपी प्रत्याशियों के लिए इन दिनों चुनावी मैदान में डटे हुए हैं स्टार प्रचारकों की लिस्ट में दसवां स्थान मिला है. दूसरी बड़ी बात यह है कि चुनाव प्रचार के लिए किसी भी बाहरी नेता को नहीं बुलाया गया है. वहीं दुष्यंत कुमार गौतम को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है. ये दिल्ली की कुंडली विधानसभा से प्रत्याशी रह चुके हैं.

